
किशोरी मिश्रा
किशोरी मिश्रा को डिजिटल मीडिया का लगभग 8+ वर्षों का व्यापक अनुभव है, जिसमें स्वास्थ्य (Health) और जीवनशैली ... Read More
Liver Cancer Symptoms : लिवर हमारे शरीर का अहम अंग होता है। इसमें अगर किसी भी तरह की परेशानी हो जाए, तो कई तरह के कार्य ठप्प हो जाते हैं। लिवर से जुड़ी कई तरह की शिकायतें होती हैं, जिसपर ध्यान देना बहुत ही जरूरी है। लिवर से जुड़ी इन परेशानियों में लिवर कैंसर भी शामिल है। अक्सर लिवर कैंसर के लक्षण आखिरी स्टेज में पता चलता है। इसलिए मरीजों को अधिक सतर्क रहने की जरूरत होती है, ताकि स्थिति की गंभीरता को कम किया जा सके। अगर आप अपने शरीर में हो रहे बदलावों पर ध्यान देते हैं, तो काफी हद तक लिवर कैंसर की गंभीरता को रोक सकते हैं। लिवर कैंसर के लक्षण किसी भी समय दिखाई देते हैं। इसके लक्षण लिवर कैंसर की गंभीरता पर निर्भर करता है। हालांकि, सुबह या फिर रात के समय अगर आप इसके लक्षणों पर ध्यान देते हैं, तो आपको अधिक स्पष्ट नजर आ सकते हैं।
लिवर कैंसर के शुरुआती स्थिति में मरीजों को पेट के ऊपरी दाहिनी ओर काफी तेज दर्द होता है, जो धीरे-धीरे पीठ और कंधे तक फैल सकता है। अगर आपको ऐसे संकेत दिख रहे हैं, तो फौरन डॉक्टर की सलाह लें। ताकि स्थिति की गंभीरता को कम किया जा सके।
लिवर कैंसर के शुरुआती स्टेज में मरीजों की आंखों और स्किन का हिस्सा पीला नजर आने लगते है, जिसपर ध्यान देकर आपको फौरन इलाज की जरूरत होती है। ताकि स्थिति को गंभीर होने से रोका जा सके।
लिवर कैंसर की स्थिति में मरीजों के यूरिन का रंग पीला नजर आता है। स्थिति गंभीर होने पर यूरिन का रंग लाल और गहरा ब्राउन दिखता है। अगर ऐसे संकेत आपको दिख रहे हैं, तो फौरन अपने डॉक्टर के सलाह लें। इस तरह के संकेत काफी गंभीर हो सकते हैँ।
लिवर कैंसर की स्थिति में मरीजों के पेट के आसपास सूजन और पेट फूलना जैसे संकेत दिखाई देते हैं। कई बार लोग इस तरह के संकेतों को नजरअंदाज कर देते हैं, जिससे स्थिति गंभीर हो सकती है। अगर आपको ऐसे संकेत दिखे, तो फौरन अपने डॉक्टर से सलाह लें।
लिवर कैंसर की स्थिति में मरीजों का वजन काफी तेजी से घटने लगता है। अगर आपका वजन बिना कारण तेजी से कम हो रहा है, तो फौरन अपने डॉक्टर से सलाह लें। ध्यान रखें कि कभी भी अचानक से घट रहे वजन को अनदेखा न करें, ऐसे संकेत कई बार गंभीर हो सकते हैं।
पहले की तुलना में अगर आपका भूख कम हो रहा, तो ऐसे संकेत भी गंभीर हो सकते हैं। मुख्य रूप से अगर आप बिना किसी परेशानी के कम खा रहे हैं या फिर हल्का-फुल्का खाने के बाद भी आपको हैवी जैसा महसूस हो रहा है, तो फौरन डॉक्टर की मदद लें।
Disclaimer : प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।