... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
कई बार नींद ना आने की समस्या पर म्यूजिक बार-बार सुनना नुकसानदायक हो जाता है।© Shutterstock.
म्यूजिक सुनते हुए सो जाना कई बार अच्छी नींद के लिए बेहतर होता है। कई बार संगीत को अच्छी नींद के लिए थेरेपी की तरह प्रयोग किया जाता है। कई बार इंसोम्निया में टीट्रमेंट देने के लिए म्यूजिक का प्रयोग किया जाता है। कई लोग ऐसे होते हैं, जो अच्छी नींद के लिए पहले ही हल्की संगीत सुनते हैं। अच्छी नींद के लिए हल्की संगीत सुनना अच्छा है, लेकिन हमेशा के लिए इस विधि का प्रयोग करना कितना सुरक्षित है, यह कहना थोड़ा मुश्किल है।
दुनिया में तेजी से बढ़ रही नींद न आने की समस्या
ईयरफोन लगाकर सोना सही नहीं
कई बार संगीत सुनने के लिए ईयरफोन का प्रयोग करते हैं। क्या आप जानते हैं कि ईयरफोन लगाकर सोने से कई तरह की दिक्कतें हो जाती हैं? ये कान के पर्दों के लिए खतरनाक हो सकता है। इससे कई बार सुनने की क्षमता भी प्रभावित होती है। इसके अलावा हल्का संगीत सुनकर सोने की आदत डालने के लिए अगर आप ईयरफोन का प्रयोग कर रहे हैं तो आपके लिए घातक हो सकता है।
कई बार नींद ना आने की समस्या पर म्यूजिक बार-बार सुनना नुकसानदायक हो जाता है। हमारे शरीर की एक आंतरिक घड़ी होती है जिसे सरकैडियन रिदम कहते हैं जिसे हमें फॉलो करना चाहिए। अगर आप इसकी जगह किसी आर्टिफिशयल या फिर नकली रिदम को फॉलो कर रहे हैं तो जल्द इस आदत को सुधार लें, क्योंकि अगर इसके आदि हो गए तो नुकसानदायक हो सकता है।
रात में जागते रहते हैं, नींद न आने की समस्या करेंगे दूर ये हेल्दी ड्रिंक्स
अगर आप ऐसा कर भी रहे हैं तो ईयरफोन का सहारा ना लें। फोन को दूर रखें और कमरे में हल्के साउंड के साथ संगीत सुनें, इससे फायदा होगा। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि म्यूजिक सुनने से नींद प्रभावित होती है। कई बार गाने सुनने के लिए स्मार्टफोन का इस्तेमाल करते हैं। इस वजह से फोन हर समय हमारे पास ही रहता है, जिससे हमारा ब्रेन नींद के दौरान पूरी तरह से रेस्ट करने की बजाय एक्टिव रहता है और नींद में आधी रात में खलल पड़ता है।