hamburger icon
A
Read in English

होठों में झनझनाहट के पीछे हो सकती है ये वजह, जानें इसे दूर करने के आसान से उपाय

Lip Tingling Causes  : लिप्स के आसपास झनझनाहट की परेशानी होने के कई कारण हो सकते हैं। आइए जानते हैं इसके कारण और कम करने के आसान से उपाय-

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Published : February 14, 2023 1:35 PM IST

Lips Tingling Causes  : कई बार आपको हाथ-पैरों पर झुनझुनी या फिर झनझनाहट जैसा महसूस हुआ होगा। इस स्थिति में आप हाथ-पैरों को सहलाकर इस इग्नोर कर देते हैं। लेकिन यह स्थिति कभी-कभी लिप्स पर भी महसूस होती है। लिप्स के आसपास झनझनाहट के साथ-साथ सूजन और दर्द भी हो सकता है। क्या आप इसके पीछे की वजह जानते हैं? अगर नहीं, तो आप हम आपको इस लेख में लिप्स पर सुन्नपन या झनझनाहच (Lip Tingling) का कारण क्या है और इस परेशानी को दूर करने के उपाय क्या हैं, के बारे में विस्तार से जानेंगे। आइए जानते हैं होठों में झनझनाहट की क्या है वजह?

होठों का सुन्न होना या झुनझुनी महसूस होने के कारण- Causes Of Lips Tingling  

तनाव या ठंड - होठों पर झनझनाहट की वजह ठंड या फिर अधिक स्ट्रेस भी हो सकता है। अधिक ठंड और स्ट्रेस की वजह से लिप्स के आसपास ब्लड फ्लो सही से नहीं हो पाता है, जिसकी वजह से झनझनाहट महसूस हो सकती है। 

नसों से जुड़ी परेशानी - कान या फिर चेहरे के आसपास की नसों में किसी तरह की परेशानी होने पर लिप्स में झनझनाहट महसूस हो सकती है। ऐसी स्थिति में तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें, ताकि आपकी परेशानी समय पर ठीक हो सके। 

पैनिक अटैक - कुछ लोगों को पैनिक अटैक आने पर भी लिप्स के आसपास हल्का सा दर्द और झनझनाहट महसूस हो सकती है। इसकी वजह से कई लोगों के लिप्स सूखने भी लगते हैं। 

स्ट्रोक - स्ट्रोक की वजह से भी ब्रेन में ब्लड फ्लो सही से नहीं होता है, जिसके कारण लिप्स के आसपास भी झनझनाहट महसूस हो सकती है। ऐसे में आपको तुरंत डॉक्टर से संपर्क की जरूरत है।

डिहाइड्रेशन - लिप्स के आसपास झनझनाहट की वजह डिहाइड्रेशन की परेशानी भी हो सकती है। ऐसे में आपको लिप्स के आसपास झुनझुनी और दर्द महसूस हो सकता है। इस स्थिति में आपको तुरंत डॉक्टर से संपर्क की जरूरत होती है।

होठों में झनझनाहट दूर करने के उपाय- Lip Tingling Remedies  in Hindi

लिप्स पर झनझनाहट की परेशानी होने पर आप कुछ घरेलू उपायों का सहारा ले सकते हैं। आइए जानते हैं कुछ आसान से उपायों के बारे में-

हल्दी का लेप - लिप्स के आसपास झनझनाहट होने पर हल्दी का लेप लगाएं। हल्‍दी में एंटीइंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो झनझनाहट और सूजन की परेशानी को दूर कर सकते हैं। 

एलोवेरा है फायदेमंद - लिप्स के आसपास झनझनाहट की परेशानी होने पर आप एलोवेरा जेल का प्रयोग कर सकते हैं। इससे सूजन और दर्द से आराम मिलेगा। 

नमक का करें इस्‍तेमाल- सूजन और झनझनाहट की वजह से नमक का प्रयोग कर सकते हैं। नमक में एंटीइंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो सूजन को कम कर सकता है। साथ ही यह होठों की ड्राईनेस को कम करता है। 

होठों पर लगाएं शहद - लिप्स की झनझनाहट को कम करने के लिए आप शहद का प्रयोग कर सकते हैं। इसके लिए प्रभावित हिस्से पर शहद लगाकर करीब 14 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद इसे गुनगुने पानी से धो लें। इससे झनझनाहट की परेशानी को कम किया जा सकता है। 

लिप्स के आसपास झनझनाहट की परेशानी को दूर करने के लिए आप इन घरेलू उपायों का सहारा ले सकते हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आपकी परेशानी काफी ज्यादा बढ़ रही है तो इस स्थिति में एक्सपर्ट से सलाह लें।