hamburger icon
A
Read in English

वर्ल्ड हेपेटाइटिस डे 2020: क्या डायबिटीज में हेपेटाइटिस सी होने का बढ़ जाता है खतरा? जानिए दोनों के बीच संबंध

Hepatitis C and Diabetes: डायबिटीज से पीड़ित लोगों को यह चिंता रहती है कि क्या उन्हें हेपेटाइटिस सी हो सकता है? क्या डायबिटीज और हेपेटाइटिस सी के बीच कोई लिंक है? आज 'वर्ल्ड हेपेटाइटिस डे 2020' पर जानते हैं, हेपेटाइटिस सी क्या है और इसका डायबिटीज से क्या संबंध हैं....

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : July 28, 2020 8:29 AM IST

Hepatitis C and Diabetes: आज 'वर्ल्ड हेपेटाइटिस डे 2020' (world hepatitis Day 2020) है। हेपेटाइटिस (Hepatitis) एक वायरस है, जो खून के माध्यम से लिवर में प्रवेश करता है और फिर लिवर फेलियर समेत कई गंभीर बीमारियों को जन्म देता है। वर्तमान में दुनिया भर में करोड़ों लोग हेपेटाइटिस की चपेट में हैं। हेपेटाइटिस के वायरस पांच तरह के होते हैं। हेपेटाइटिस A, B, C, D और E। डब्लूएचओ के अनुसार, हेपेटाइटिस बी (Hepatitis B) और सी वायरस (Hepatitis C) सबसे खतरनाक होता है और हर साल 9 लाख लोग इससे संक्रमित होते हैं। जबकि करीब 325 मिलियन लोग हेपेटाइटिस बी और सी की चपेट में आते हैं। जो लोग डायबिटीज से पीड़ित हैं, उनको भी यह चिंता रहती है कि क्या हेपेटाइटिस सी होने पर डायबिटीज अधिक गंभीर रूप ले सकता है? क्या जिन्हें हेपेटाइटिस सी है, उन्हें डायबिटीज (Hepatitis C and Diabetes) हो सकता है या फिर इन दोनों के बीच कोई संबंध है? जानते हैं, हेपेटाइटिस सी क्या है और इसका डायबिटीज से क्या संबंध हैं (Link between Hepatitis C and Diabetes)....

क्या है हेपेटाइटिस सी? (What is Hepatitis C?)

हेपेटाइटिस सी (Hepatitis C) एचसीवी (HCV) वायरस से होता है। यह एक (Hepatitis C) संक्रामक रोग है, जो लिवर में सूजन पैदा करता है। हेपेटाइटिस सी खून से फैलने वाला संक्रामक रोग है। यह सिर्फ इंसान से इंसान को फैलता है। चूंकि यह संक्रामक खून और इंजेक्शन शेयर करने से होता है, इसलिए ब्लड ट्रांसफ्यूजन के समय खास सतर्क और सावधान रहना चाहिए। ऐसा नहीं करने से लिवर पूरी तरह से डैमेज हो सकता है। जो लोग लिवर सिरोसिस से पीड़ित हैं, उनमें लिवर कैंसर होने का खतरा भी अधिक रहता है। शराब के अधिक सेवन, गंदा पानी पीने से भी यह हो सकता है।

हेपेटाइटिस सी के लक्षण (Symptoms of Hepatitis C)

हेपेटाइटिस सी के लक्षण जल्दी नजर नहीं आते हैं।

थकान, पैरों में सूजन

भून में कमी, पेट दर्द

त्वचा और आंखों का पीला होना

जोड़ों और मांसपेशियों में दर्द रहना

बुखार, वजन कम होना

पेशाब के रंग में बदलाव

स्किन पर मकड़ी की तरह ब्लड वेसल्स नजर आना

डायबिटीज और हेपेटाइटिस सी में संबंध 

क्रोनिक एचसीवी इम्यून सिस्टम डिसऑर्डर, हृदय रोग और डायबिटीज जैसी अन्य समस्याओं के होने की संभावनाओं को काफी हद तक बढ़ा देता है। दुनिया भर में क्रोनिक एचसीवी से पीड़ित एक तिहाई लोगों को टाइप 2 डायबिटीज (Hepatitis C and Diabetes in hindi) है और यह बीमारी एचसीवी को और भी अधिक गंभीर बना सकता है। हेपेटाइटिस सी के उपचार के लिए उपयोग की जाने वाली थेरेपी टाइप 1 और टाइप 2 डायबिटीज दोनों को ही जन्म दे सकती है। एचसीवी से जुड़ी ऑटोइम्यून समस्याएं (autoimmune problems) टाइप 1 डायबिटीज के होने के खतरे को बढ़ा सकती हैं।

डायबिटीज होने पर बढ़ जाता है हेपेटाइटिस सी होने का खतरा?

यदि आपको डायबिटीज की बीमारी है, तो आपको हेपेटाइटिस सी (HCV) की समस्या हो सकती है। डायबिटीज होने पर लिवर में निशान (Scarring), सिरोसिस (cirrhosis), दवा के प्रति खराब प्रतिक्रिया और लिवर कैंसर (Liver cancer) होने की संभावना भी बढ़ सकती है। इसके साथ ही, आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली (immune system) के सामान्य कार्य में बाधा उत्पन्न होती है। यह एचसीवी सहित संक्रमण से लड़ने के लिए आपके शरीर की क्षमता को भी कम कर सकता है।

डायबिटीज का उपचार और एचसीवी

यदि आपको मधुमेह (Diabetes) और एचसीवी है, तो इसका इलाज करना थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है। शरीर की कोशिकाएं (Cells) एचसीवी के साथ अधिक इंसुलिन प्रतिरोधी स्रोत बन सकती हैं, ऐसे में आपको ब्लड शुगर लेवल को मेंटेन रखने के लिए अधिक दवाओं के सेवन की आवश्यकता पड़ सकती है। यदि आप डायबिटीज की दवाएं ले रहे हैं और इसे नियंत्रित करना बहुत मुश्किल हो जाता है, तो आपको इंजेक्टेबल इंसुलिन भी लेना पड़ सकता है।

World Hepatitis Day : हेपाटिक एन्सेफॅलोपॅथी क्या हैं ? जानें इसके लक्षण, कारण और उपचार के तरीके

लॉन्ग-टर्म रिस्क

डायबिटीज और एचसीवी (Hepatitis C and Diabetes) दोनों होने से कई अन्य लिवर से संबंधित समस्याएं हो सकती हैं, जिसमें एडवांस लिवर डिजीज सिरोसिस (cirrhosis) हो सकता है। सिरोसिस शरीर के इंसुलिन प्रतिरोध को भी बढ़ाता है, जिससे डायबिटीज को मैनेज (diabetes management) करना और भी मुश्किल हो सकता है। एक हालिया अध्ययन के अनुसार, सिरोसिस और डायबिटीज दोनों से पीड़ित लोगों में पित्ताशय की पथरी (gallstones) और यूटीआई के संक्रमण (urinary tract infections) का खतरा बढ़ जाता है।

डायबिटीज और हेपेटाइटिस सी को कैसे करें मैनेज

क्रोनिक एचसीवी और डायबिटीज एक-दूसरे को प्रभावित करते हैं। एचसीवी डायबिटीज के होने के खतरे को बढ़ाने के लिए एक जोखिम कारक है। डायबिटीज होने से क्रोनिक एचसीवी (chronic HCV) संक्रमण से संबंधित जटिलताओं में वृद्धि होने की संभावना बढ़ जाती है। यदि आपको क्रोनिक एचसीवी है, तो डॉक्टर डायबिटीज की नियमित जांच करवाने की सलाह दे सकता है। अपने ट्रीटमेंट प्लान को सही तरीके से फॉलो करके आप कई तरह की गंभीर समस्याओं से बचे रह सकते हैं।

वर्ल्ड हेपेटाइटिस डे 2020: क्या है अल्कोहलिक और नॉन-अल्कोहलिक हेपेटाइटिस, जानें सबकुछ

क्या आपका बच्चा हेपेटाइटिस का हो गया है शिकार? रखें इस तरह उसका ख्याल