Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
What are the major mistakes that causes food poisoning problems in hindi: गलत लाइफस्टाइल को अपनाना और गलत तरीके से भोजन का सेवन करना दोनों फूड प्वाइजनिंग का कारण बनते हैं। फूड पॉइजनिंग अक्सर हमारी लाइफस्टाइल से जुड़ी कुछ आम गलतियों के कारण हो जाती है। जिस वजह से आपको उल्टी, दस्त वह अन्य परेशानियों का सामना करना पड़ता है। जिस कारण हमारा शरीर काफी कमजोर हो जाता है और बार-बार फूड पॉइजनिंग की परेशानी होना आपके स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकता है। यहां चार प्रमुख गलतियों के बारे में बताया गया है, जिनसे फूड पॉइजनिंग हो सकती है। इस लेख में हम आपको खाने-पीने से जुड़ी कुछ ऐसी ही गलतियों के बारे में बताने वाले हैं, जिनके कारण लोगों को फूड पॉइजनिंग की समस्याएं होने खतरा बढ़ने लगता है।
खाना बनाने या खाने से पहले हाथ न धोना, फूड प्वाइजनिंग का कारण बनता है। गंदे हाथों से खाने में हानिकारक बैक्टीरिया और वायरस का प्रवेश हो सकता है, जिससे फूड पॉइजनिंग हो सकती है। हाथों से हम जाने-अनजाने में कई अस्वच्छ चीजों को छू लेते हैं, जिस कारण से कई बीमारियां होने का खतरा बढ़ जाता है।
बचाव: खाने से पहले और खाना बनाने से पहले साबुन और पानी से अच्छी तरह हाथ धोएं।
एक्सपायर्ड, खराब हो चुके या अधपका खाना खाने को भी फूड प्वाइजनिंग का एक मुख्य कारण बताते हैं। ऐसे खाने में बैक्टीरिया और अन्य रोगजनक जीवाणु होते हैं, जो पेट में संक्रमण पैदा कर सकते हैं।
बचाव: ताजे और अच्छी तरह पके हुए खाने का सेवन करें और खाने की एक्सपायरी डेट चेक करें।
भोजन को सही तापमान पर न रखना और फ्रिज में ठीक से स्टोर न करना, खाने में बैक्टीरिया को उत्पन्न करने में मदद करता है जिस कारण फूड प्वाइजनिंग हो जाती है। खानपान विशेषज्ञ भी कहते हैं कि गलत तापमान पर खाना रखने से बैक्टीरिया तेजी से बढ़ते हैं, जिससे खाना संक्रमित हो सकता है।
बचाव: खाने को सही तापमान पर स्टोर करें और जल्दी खराब होने वाले खाद्य पदार्थों को फ्रिज में रखें।
किचन, बर्तन और खाना बनाने की सतहों को साफ न रखना, फूड प्वाइजनिंग का कारण बनता है और आपको परेशानी में डालता है। असल में गंदे बर्तनों और सतहों पर बैक्टीरिया और कीटाणु होते हैं, जो खाने को संक्रमित कर सकते हैं।
बचाव: किचन और बर्तनों की नियमित रूप से सफाई करें और खाना बनाने की सतहों को कीटाणुरहित रखें।
इन गलतियों से बचने के लिए स्वच्छता का ध्यान रखना और सुरक्षित खाना पकाने की आदतें अपनाना आवश्यक है। इससे न केवल फूड पॉइजनिंग से बचाव होगा, बल्कि संपूर्ण स्वास्थ्य भी बेहतर रहेगा।