
मुकेश शर्मा
मुकेश शर्मा दिल्ली यूनिर्विसिटी से जर्नलिज्म डिग्री होल्डर हैं और पिछले 8 साल से Health Journalism से जुड़े हुए ... Read More
Written By: Mukesh Sharma | Published : April 16, 2026 6:08 PM IST
lifestyle related minor mistakes that are making you sick
Common Lifestyle Mistakes in Hindi: हमारी जीवनशैली कैसी है उसका असर हमारे स्वास्थ्य पर पड़ता ही है और इस बात का हर किसी को पता भी है। यही कारण है कि हर व्यक्ति लगातार अपनी लाइफस्टाइल में कुछ न कुछ सुधार लाने की कोशिश करता है, ताकि बीमारियों से बचा जा सके। लेकिन कई बार लाइफस्टाइल में सुधार लाने की कोशिश करते हुए भी जाने-अनजाने में हम छोटी-छोटी गलतियां करते रहते हैं, जिनका असर कई बार बड़ा हो जाता है। शारीरिक गतिविधियों से जुड़ी कोई गलती हो या हमारे रोजमर्रा के खानपान से जुड़ी कोई गलती, हम इस लेख में इनके बारे में ही बात करेंगे ताकि अगर आप जाने-अनजाने में ये गलतियां कर रहे हैं, तो जल्द से जल्द इन्हें बंद करें ताकि आप बीमार पड़ने से अपने आप को बचा सकें।
सेडेंटरी लाइफस्टाइल हमारे स्वास्थ्य के सबसे बड़े दुश्मनों में से एक है और इसमें कोई शक नहीं है। लेकिन, देखा जाता है कि कुछ लोग दिन में 1 या 2 घंटे जिम या एक्सरसाइज कर लेते हैं और फिर उसके बाद पूरा दिन सेडेंटरी लाइफस्टाइल पर रहते हैं। 1 या 2 घंटे जिम या एक्सरसाइज करना आपके शरीर के लिए बेहद अच्छा है, लेकिन अगर आप उसके बाद शरीर को बिल्कुल भी एक्टिव नहीं रखते हैं, तो इसका नुकसान भी कहीं न कहीं आपकी सेहत पर पड़ ही रहा होता है। इसलिए ऐसे में कुछ खास चीजों पर ध्यान देना जरूरी है
यह गलती खासतौर पर वे लोग करते हैं, जो एक्सरसाइज करते हैं। मसल बिल्डिंग के लिए प्रोटीन होना बहुत जरूरी है और शरीर के अन्य कई जरूरी कार्यों के लिए भी प्रोटीन बेहद जरूरी है। लेकिन इसके साथ-साथ अन्य जरूरी पोषक तत्वों पर ध्यान देना भी जरूरी है, जैसे विटामिन, मिनरल्स और फाइबर आदि। खासतौर पर भारत में लोग फाइबर फूड्स पर ध्यान नहीं देते हैं, जिसके कारण पाचन से जुड़ी समस्याएं होने का खतरा बना रहता है और जब आपकी पाचन प्रणाली में कोई दिक्कत होती है तो समझ लीजिए कई बीमारियां बिना बुलाए ही आ जाती हैं।
(और पढ़ें - कब्ज का कारण बनने वाले फूड्स)
आपको दुनिया का कोई भी डॉक्टर या डाईटीशियन बाहर बना खाना, डिब्बाबंद फूड या फिर अन्य पैकिंग वाली चीजें खाने की सलाह नहीं देगा। आप अपनी डाइट में जितनी नेचुरल चीजों जैसे फल, सब्जियां और साबुत अनाज जैसी चीजों को शामिल करेंगे आपके स्वास्थ्य को उतना ही ज्यादा फायदा मिलेगा। ऐसा नहीं है कि आपको बाहर की चीजें पूरी तरह से ही छोड़ देनी चाहिए, लेकिन आपको ज्यादा ध्यान घर पर बने फूड्स और नेचुरल फूड्स पर ही देना चाहिए।
जिस प्रकार आप अपनी फिजिकल हेल्थ को लगातार अच्छा बनाने की कोशिश करते हैं, उसी प्रकार आपको अपनी मेंटल हेल्थ पर भी खासतौर पर ध्यान देना चाहिए। क्योंकि जब तक मेंटल हेल्थ खराब है, तब तक आप कितनी भी कोशिश करके अपनी फिजिकल हेल्थ को ठीक नहीं कर सकते हैं। इसलिए अगर आपको स्ट्रेस, एंग्जायटी या डिप्रेशन जैसी कोई भी मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या महसूस होती है, तो जल्द से जल्द किसी अच्छे मेंटल हेल्थ प्रोफेशनल से संपर्क करें।
(और पढ़ें - ओवरथिंकिंग से मेंटल हेल्थ पर क्या असर पड़ता है?)
अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।
शरीर में खाना न लगने (भूख कम लगने) के कई कारण हो सकते हैं, जिनमें शारीरिक समस्याएं (सर्दी-जुकाम, संक्रमण, पाचन विकार, कैंसर, मधुमेह, थायरॉइड), मानसिक कारण (तनाव, चिंता, अवसाद), दवाओं के दुष्प्रभाव (कीमोथेरेपी, एंटीबायोटिक्स), बढ़ती उम्र, और स्वाद/गंध की इंद्रियों में कमी।
शरीर के लिए प्रोटीन बेहद जरूरी है, जो हमारी मांसपेशियों, स्किन और बालों को बनाने के लेए बेहद जरूरी है, साथ ही यह शरीर को ऊर्जा देने, पाचन क्रिया को चलने व इम्यूनिटी में भी मदद करता है।
मानसिक स्वास्थ्य को ठीक करने के लिए, नियमित रूप से व्यायाम करना, पर्याप्त नींद लेना, तनाव का प्रबंधन करना, सामाजिक संबंध बनाए रखना, और जरूरत पड़ने पर पेशेवर मदद लेना महत्वपूर्ण है।