
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Published : January 9, 2020 4:39 PM IST
कोलेस्ट्रॉल लेवल कंट्रोल करने के लिए पीएं लेमन ग्रास टी, एंग्जायटी और कॉन्स्टिपेशन में भी कारगर है यह हर्बल चाय
ग्रीन लेमन ग्रास (Lemongrass benefits) हाई कोलेस्ट्रॉल लेवल पर काबू पाने में आपके काम आ सकती है। जी हां, कुछ स्टडीज़ और रिसर्च में यह दावा किया गया है कि, लेमन ग्रास हाई कोलेस्ट्रॉल लेवल को अंडर कंट्रोल रखने वाला फूड (Lemongrass benefits) है। जैसा कि, हाई कोलेस्ट्रॉल लेवल की स्थिति को दिल की सेहत के लिए सही नहीं मानी जाती । क्योंकि, इससे दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। शरीर में कोलेस्ट्रॉल की अधिक मात्रा स्ट्रोक, सीने में दर्द या चेस्ट पेन, हायपरटेंशन, हार्ट अटैक और ब्लॉकेज़ जैसी गम्भीर कार्डियोवैस्क्युलर डिज़िज़ेज़ का खतरा बढ़ा देता है। ऐसे में डायट में लेमन ग्रास शामिल करने से फायदा होगा।
कोलेस्ट्रॉल का स्तर नियंत्रित रखने के लिए अपनी जीवन शैली में कुछ ऐसे बदलाव करें जिनसे कोलेस्ट्रॉल लेवल्स को कंट्रोल करने में मदद हो। नियमित एक्सरसाइज़ करें। इसी तरह डायट में भी हेल्दी और ऐसे खाद्य पदार्थ शामिल करें। जिनसे, कोलेस्ट्रॉल लेवल को नियंत्रित रखने में मदद होती है। लेमन ग्रास को सूप और सलाद जैसी रेसिपीज़ में मिलाया जाता है। लेकिन, इनसे चाय भी बनायी जा सकती हैं। जो, अपनेे खास स्वाद और अरोमा के लिए भी पसंद की जाती है। (Lemongrass benefits)
इस हर्बल लेमनग्रास टी पीने के कुछ और भी फायदे हैं। मसलन, इससे पेट की समस्याएं कम होती हैं। साथ ही, एक्सपर्ट लेमन ग्रास को बेचैनी और एंग्जायटी कम करने वाली हर्ब भी बताते हैं। इसका मतलब है कि, लेमन ग्रास पीने से आप मानसिक स्तर पर भी हेल्दी बन सकते हैं।