Lemonade Benefits : बेली फैट कम करने के साथ ही कई बीमारियों से बचाने में मदद करता है नींबू पानी

पानी में नींबू निचोड़कर पीने से शरीर को विटामिन सी, पोटैशियम और फाइबर मिलता है। इसमें विटामिन सी के साथ ही विटामिन बी, फॉस्फोरस, प्रोटीन, एंटी-ऑक्सीडेंट, कार्बोहाइड्रेट, पोटैशियम आदि भी होते हैं, जो शरीर के लिए बहुत जरूरी होते हैं। जानें, नींबू को पानी (Lemonade benefits) में मिलाकर पीने से होने वाले फायदों के बारे में...

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : February 4, 2020 8:56 PM IST

Lemonade Benefits (नींबू पानी पीने के फायदे)

नींबू में सबसे ज्यादा विटामिन सी होता है, जो सेहत के लिए बेहद आवश्यक है। नींबू का इस्तेमाल वर्षों से स्किन केयर के लिए हो रहा है। यह त्वचा के लिए बहुत हेल्दी है। साथ ही गर्मी में नींबू-पानी पीने से आप डिहाइड्रेशन से बचे रहते हैं। शहद में नींबू का रस डालकर पीने से वजन कम होता है। पानी में नींबू निचोड़कर पीने से शरीर को विटामिन सी, पोटैशियम और फाइबर मिलता है। इसमें विटामिन सी के साथ ही विटामिन बी, फॉस्फोरस, प्रोटीन, एंटी-ऑक्सीडेंट, कार्बोहाइड्रेट, पोटैशियम आदि भी होते हैं, जो शरीर के लिए बहुत जरूरी होते हैं। जानें, नींबू को पानी (Lemonade benefits) में मिलाकर पीने से होने वाले फायदों के बारे में...

किडनी स्टोन से बचाए

नींबू में अधिक मात्रा में पोटैशियम होता है। इससे पेशाब में साइट्रेट का स्तर बढ़ता है और ऑक्सलेट बहुत कम बनता है। ऐसे में किडनी में स्टोन का निर्माण नहीं होता है। तो आप हर दिन नींबू पानी पी सकते हैं।

अधिक नींबू के सेवन से सेहत को हो सकते हैं ये 6 नुकसान

मुंहासों में लाए कमी

चेहरे पर मुंहासे भरे हुए हैं, तो नींबू पानी जरूर पिएं। नींबू के सेवन से शरीर में एसीडिटी कम बनता है। पाचन ठीक रहता है, जिससे मुंहासे कम होते हैं। बेसन, हल्दी, दूध में नींबू का रस मिलाकर चेहरे पर लगाने से चेहरा साफ होता है।

कफ और फ्लू करे कम

नींबू विटामिन सी का मुख्य स्रोत है। विटामिन सी एंटी-ऑक्सीडेंट होता है, जो फ्लू, कफ आदि समस्याओं से बचाए रखता है। इसमें एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो शरीर को संक्रमित होने से बचाते हैं।

वेट लॉस टिप्स : वजन नहीं हो रहा कम, तो रोज पिएं ठंडा नींबू पानी

फूड प्वॉइजनिंग ना होने दे

नींबू पाचन तंत्र को भी दुरुस्त रखता है। इसमें एंटी-बैक्टीरियल गुण होता है। ऐसे में नींबू पानी हर दिन पीने से फूड प्वॉइजनिंग से आप बचे रह सकते हैं।

जोड़ों का दर्द और सूजन से दिलाए छुटकारा

यदि आपको जोड़ों में दर्द और सूजन की समस्या रहती है, तो नींबू पानी पिएं। इसमें मौजूद एंटी-इंफ्लेमेंट्री गुण दर्द और सूजन को कम करते हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source