
... Read More
Written By: Anshumala | Updated : August 15, 2019 6:29 PM IST
नस चढ़ने का क्या कारण और इलाज होते हैं, जानें। © Shutterstock
अक्सर कुछ लोगों को रात में सोते समय पैरों में ऐंठन होती है और फिर नस खिंच या चढ़ (Leg sprain) जाता है। इससे कई बार पैरों के नसों में तेज दर्द, सूजन हो जाती है। यह स्थिति काफी दर्द भरी होती है। कई लोगों को रात में सोते समय पैरों में ऐंठन की समस्या होती है। दरअसल, यह नस पर नस चढ़ जाना होता है। इसमें मांसपेशियां भी खिंच जाती हैं। पैरों में दर्द के साथ ही जलन, सुन्न, झनझनाहट या सुई चुभने जैसा एहसास होता है। पैरों में नस चढ़ (Leg sprain) जाने की समस्या किसी को भी हो सकती है। नस का चढ़ना सिर्फ पैरों तक ही सिमित नहीं है, पैर के अलावा यह दर्द हाथ, गर्दन, कमर, पेट या शरीर के किसी भी अंग में महसूस हो सकता है।
- जब खून में शक्कर की मात्रा ज्यादा हो जाती है यानी खून ज्यादा मीठा हो जाता है, तब नस खिंचने की समस्या होती है।
- शरीर में पानी और खून में सोडियम, पोटैशियम, कैल्शियम व मैग्नीशियम का स्तर कम होना भी इसका प्रमुख कारण है।
- डायबिटीज के मरीज, बहुत शराब पीने वालों, कम खाना खाने वालों, कमजोर लोग को भी नस चढ़ जाती है।
- जो लोग ज्यादा व्यायाम करते हैं और अधिक शारीरिक मेहनत करते हैं, उन्हें भी इसकी शिकायत होती रहती है।
- एक ही स्थिति में लंबे समय तक पैर या शरीर का कोई भी अंग मोड़े रखने के कारण और पेशियों की थकान के कारण भी यह दिक्कत हो सकती है।
1 जब नस खिंच जाए तो अधिक आराम करें। पैरों को ऊंचाई पर रखे रहें।
2 जहां नस खिंचा रहा हो, वहां बर्फ की ठंडी सिकाई करें। 15 मिनट तक ऐसा करने से आराम मिलेगा।
3 धीरे-धीरे ऐंठन वाली जगह पर खिंचाव दें और गर्म तेल से मालिश करते रहें।
4 नशीले पदार्थों का सेवन कम करें। नस खिंचने की समस्या कम हो जाएगी।
5 अधिक वजन वालों को भी नस के खिंचाव की शिकायत रहती है। ऐसे में अपना वजन घटाने की कोशिश करें। हर दिन सैर पर जाएं, जॉगिंग करें। ऐसा करने से पैरों की नसें मजबूत होंगी।
6 सोते समय इस बात का ध्यान रखें कि आपके पैर ऊंचाई पर हों। पैरों के नीचे तकिया रखकर सोने से नस नहीं खिंचेगा और आपको अच्छी नींद भी आएगी।
Morning Exercise : हेल्दी रहना तो जरूर करें ये 4 मॉर्निंग एक्सरसाइज