Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

शरीर में इस विटामिन की कमी से होने लगता है पैरों में तेज दर्द! इस तरह पहचानें किस विटामिन से हो रहे पैर कमजोर

शरीर में विटामिन डी की कमी हमारी हड्डियों को नुकसान पहुंचाने का काम करती है और तो और इम्यून सिस्टम को प्रभावित करती है। जानिए किस विटामिन की कमी पैरों में दर्द की वजह बनती है।

शरीर में इस विटामिन की कमी से होने लगता है पैरों में तेज दर्द! इस तरह पहचानें किस विटामिन से हो रहे पैर कमजोर
शरीर में इस विटामिन की कमी से होने लगता है पैरों में तेज दर्द! इस तरह पहचानें कौन सा विटामिन बना रहा पैरों को कमजोर

Written by Jitendra Gupta |Updated : October 17, 2022 6:35 PM IST

यूं तो हमारे शरीर के लिए हर एक विटामिन जरूरी होता है लेकिन कुछ विटामिन ऐसे भी हैं, जिनकी कमी पूरे शरीर को खलती है। इन्हीं में से एक है विटामिन डी। विटामिन डी एक घुलनशील विटामिन है, जिसके ढेर सारे फायदे हैं और सबसे जरूरी बात ये शरीर में कैल्शियम को अवशोषित करने में मदद करता है और हड्डियों को मजबूत भी बनाता है। सबसे जरूरी बात हमारा शरीर सूरज की रोशनी के संपर्क में आने पर विटामिन डी बनाता है। हालांकि आप सप्लीमेंट की मदद से भी अपना विटामिन डी इनटेक बढ़ा सकते हैं।

विटामिन डी की कमी से शरीर को नुकसान

शरीर में विटामिन डी की कमी हमारी हड्डियों को नुकसान पहुंचाने का काम करती है और तो और इम्यून सिस्टम को प्रभावित करती है, कई ह्रदय रोगों की वजह बनती है, ऑटोइम्यून समस्याएंहो सकती हैं। इतना ही नहीं आप न्यूरोलॉजिक्ल बीमारियों का शिकार भी हो सकते हैं। विटामिन डी की कमी शरीर में कुछ प्रकार के कैंसर को जन्म दे सकती है, जिसमें ब्रेस्ट, प्रोस्टेट और कोलन कैंसर भी शामिल है।

विटामिन डी की कमी के संकेत

1-बार-बार बीमार पड़ना

ये बहुत ही आम स्थिति है और विटामिन डी का इससे क्या संबंध है इस बात की जानकारी ज्यादातर लोगों को नहीं है। चूंकि विटामिन डी इम्यूनिटी को बूस्ट करने का काम करता है और इसकी कमी शरीर को रोगाणुओं के खिलाफ लड़ने से कमजोर बनाती है। इसलिए इस विटामिन की कमी से व्यक्ति बार-बार बीमार पड़ता है।

Also Read

More News

2-थकान रहना

अगर आपको बिना किसी काम की वजह से भी लगातार थकान रहती है तो आपको विटामिन डी लेवल चेक कराने की जरूरत है। इसके पीछे कहीं न कहीं विटामिन डी एक कारण हो सकता है। विटामिन डी की कमी आपके एनर्जी लेवल को प्रभावित करने का काम करती है और आपके मूड को भी लो करती है।

3-डिप्रेशन

डिप्रेशन, विटामिन डी की कमी का एक संभावित कारण हो सकता है। नियमित रूप से थकान रहना और लो फील करना आपके मानसिक स्वास्थ्य को बिगाड़ने का काम करता है। जिन लोगों में विटामिन डी की कमीहोती है उन्हें डिप्रेशन आसानी से प्रभावित करता है।

4-बालों का झड़ना

अगर आपके बाल बहुत ज्यादा झड़ते हैं या फिर बालों की ग्रोथ सही नहीं है तो विटामिन डी की कमी होना भी एक कारण हो सकता है। इसलिए अगली बार जब आपके बाल बहुत ज्यादा झड़ें तो शौंपू और दवाओं को बदलने के बजाए अपनी डाइट पर ध्यान दें।

5-स्किन रैशेज

स्किन रैशेज और मुंहासे उन लोगों में आम होते हैं, जिनमें विटामिन डी की कमी होती है। इस तरह की कमी के शिकार लोगों की स्किन बहुत जल्दी ढीली होनी शुरू हो जाती है। इसलिए आपके साथ ऐसा हो रहा है तो ज्यादा देर न लगाएं और तुरंत विटामिन डी का सेवन करें।

विटामिन डी की कमी के दूसरे संकेत

विटामिन डी की कमी होने पर आपको ये दूसरे संकेत भी दिखाई दे सकते हैंः

1-हड्डियों से कट-कट की आवाज

2-ओस्टियोपोरोसिस

3-हड्डियों में दर्द

4-मांसपेशियों में अकड़न

5-मांसपेशियों में तेज दर्द

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

6-जोड़ों में अकड़न

About the Author

... Read More