दो साल दस महीने हुए पूजा भट्ट को शराब छोड़े, आप भी अपना सकते हैं ये उपाय

बॉलीवुड अभिनेत्री पूजा भट्ट ने अपनी इच्‍छा शक्ति के बल पर अपनी शराब की लत से छुटकारा पा लिया है, वे अपने फैंस को सलाह देती हैं कि अपने भीतर के शैतान को मारना इतना भी मुश्किल नहीं है।

WrittenBy

Written By: Yogita Yadav | Updated : October 25, 2019 5:34 PM IST

किसी भी चीज की लत व्‍यक्ति का जीवन बर्बाद कर देती है। शराब की लत तो इनमें और भी खतरनाक मानी जाती है। जिसे आपकी सेहत और सामाजिक जीवन दोनों प्रभावित होते हैं। पूजा भट्ट ने अपनी इच्‍छा शक्ति के बल पर इस लत को छोड़ दिया है। अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्‍ट लिख कर उन्‍होंने अपने फैंस को भी अपनी इच्‍छा शक्ति पहचानने के लिए प्रेरित किया है।

मुश्किल नहीं है शैतान को हराना

अपने अलग और बोल्‍ड अभिनय से बॉलीवुड में पहचान बनाने वाली पूजा भट्ट ने स्‍टारडम भी देखा और जिंदगी के डार्क कॉर्नर्स भी देखे हैं। 'सर' फि‍ल्‍म में उनके अभिनय की काफी सराहना हुई थी। पर पिछले लंबे समय से वे अभिनय से दूर हैं। निजी जीवन में उन्‍होंने एक लंबा तनाव ग्रस्‍त समय गुजारा जब उन्‍हें शराब की लत लग गई थी। पर अब वे इस लत से बाहर आ गईं हैं।

अपने फैंस को दी प्रेरणा

पूजा भट्ट को शराब की लत छोड़े हुए दो साल दस महीने हो गए हैं। इसकी जानकारी उन्‍होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक भावुक पोस्‍ट लिख कर दी। उन्‍होंने लिखा, "आज मुझे नशा छोड़े हुए दो साल और 10 महीने हो गए। अब अतीत को रिफ्लेक्‍ट करने और आत्मसात करने का समय है, आखिरकार कल किसने देखा है? आप भी अपने अंदर के शैतान से मुकाबला कर सकते हैं। इसे हराना मुश्किल नहीं है, न ही आप इस लड़ाई में अकेले हैं। अगर मैं कर सकती हूं तो आप भी कर सकते हैं। अगर आप लड़खड़ाते हैं और गिरते हैं तो खुद को संभालिए और फिर आगे बढि़ए। इसके लिए आपको एक नहीं कई ईनाम मिलेंगे।"

शराब छोड़ने के लिए फॉलो करे ये टिप्‍स

कद्दू के बीज और सन के बीज

ये बीज अमीनो एसिड्स से भरपूर होते हैं। अमीनो एसिड्स से भरपूर चीजें खाने से आपका मूड स्थिर रहता है जिससे आपको शराब की लत से छुटकारा पाने में मदद मिलती है।

सेलरी

इससे ना केवल शराब की लालसा कम होती है बल्कि शरीर से टॉक्सिन भी निकलते हैं और आपके समग्र स्वास्थ्य में सुधार होता है। आधे गिलास सेलरी जूस को आधे गिलास पानी में मिलकर दिन में दो बार पिएं।

करेला

करेले से शरीर से टॉक्सिन बाहर निकालने में मदद मिलती है और लीवर सही रहता है। करेले के कुछ पत्तों का रस निकालें और एक गिलास छाछ में मिक्स कर लें। इसे रोजाना सुबह खाली पेट पिएं।

नारियल तेल

शराब पीने से ऑक्सीडेटिव तनाव होता है जो बदले में ब्रेन ग्लूकोज मेटाबोलिज्म के साथ हस्तक्षेप करता है। एंटीऑक्सिडेंट्स से भरपूर नारियल तेल से दिमाग को पोषण और चंगा करने में मदद मिलती है। रोजाना अपने खाने में दो चम्मच एक्स्ट्रा वर्जिन ऑयल मिक्स करें।

डेंडिलियन

इससे लीवर के टिश्यू बेहतर होते हैं और पित्त यानि बाइल के उत्पादन में सुधार होता है, जिससे शराब छोड़ने में मदद मिलती है। इस पौधे की जड़ को एक कप पानी में उबाल लें। इसे दिन में दो से तीन बार पिएं।

खजूर

इससे लीवर से टॉक्सिन बाहर निकालने में मदद मिलती है और आपकी लालसा कम होती है। चार-पांच खजूर एक कप पानी में भिगोकर रखें। बीज निकाल लें और बाकी हिस्से को मैश कर लें। इसे एक या दो महीने तक लगातार पिएं।