होंठों की छोटी-छोटी फुंसियों को ना करें नजरअंदाज, हो सकती है ये गंभीर समस्या

शरीर के विभिन्न हिस्सों पर निकली ये फुंसियां, हर्पीस का रूप धारण कर (Herpes Diseases) सकती हैं। हर्पीस एक बीमारी है, जिसमें पानी से भरे हुए छोटे-छोटे दाने निकल आते है, ये शरीर के कई हिस्सों में फैल जाता है। खासतौर पर होंठों और जगनांगो में इसके फैलने की संभावना अधिक होती है। दिनों-दिनों इसका साइज बढ़ता (Herpes Diseases) रहता है।

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Published : September 5, 2020 9:28 AM IST

Herpes Diseases : शरीर के विभिन्न हिस्सों पर कई बार छोटी-छोटी फुंसिया निकल आती हैं। अक्सर हम इसे फंगल इंफेक्शन या फिर एलर्जी मान लेते हैं और डॉक्टर से जांच कराए बिना इसका घरेलू उपचार करके ठीक करने की कोशिश करते हैं। लेकिन ऐसा करना आपके लिए खतरनाक हो सकता है। शरीर के विभिन्न हिस्सों पर निकली ये फुंसियां, हर्पीस का रूप धारण कर (Herpes Diseases) सकती हैं। हर्पीस एक बीमारी है, जिसमें पानी से भरे हुए छोटे-छोटे दाने निकल आते है, ये शरीर के कई हिस्सों में फैल जाता है। खासतौर पर होंठों और जननांग में इसके फैलने की संभावना अधिक होती है। दिनों-दिनों इसका साइज बढ़ता (Herpes Diseases) रहता है।

हर्पीस दो तरह के होते हैं-  एचएसवी-1 (HSV-1) और दूसरा एचएसवी-2 (HSV-2)।

क्या हैं हर्पीस के कारण

एचएसवी-1 (HSV-1) 

एचएसवी-1 हर्पीस होने का सबसे प्रमुख कारण चुंबन या फिर झूठे कप में पानी पीने से होता है। यह किसी भी उम्र के लोगों को अपनी चपेट में ले सकता है। एक रिसर्च के मुताबिक, लगभग 85 फीसदी आबादी एचएसवी टाइप-1 (HSV-1) से संक्रमित हो चुके हैं। ओरल सेक्स के जरिए भी एचएसवी -1 संक्रमण फैल सकता है।

एचएसवी-2 (HSV-2)

एचएसवी-2 (HSV-2) संक्रमण सेक्स के जरिए फैलता है। अगर एक व्यक्ति एचएसवी-2 (HSV-2) से पीड़ित है, तो उसके साथ संबंध स्थापित करने वाले व्यक्ति को भी यह संक्रमण हो सकता है। अमेरिकन एकेडमी ऑफ डर्मेटोलॉजी (एएडी) के अनुसार, अमेरिका में 20 फीसदी एचएसवी -2 से संक्रमित है।

हर्पीस के लक्षण

  • शरीर के विभिन्न हिस्सों में खुजली और दर्द।
  • बुखार
  • लसीका ग्रंथियां सूजी हुई।
  • अस्वस्थ महसूस करना
  • शरीर में थकान होना।

किसे है अधिक खतरा (Who Is In Greater Risk)

  • एक से अधिक साथियों के साथ यौन संबंध स्थापित करना।
  • कम उम्र में संबंध बनाना
  • कमजोर इम्यूनिटी के कारण

बचाव (Prevention)

  • अधिक लोगों के साथ शारीरिक संबंध बनाने से बचें।
  • चांदी के बर्तन, कप, श्रृंगार और लिप्सटिक दूसरों के साथ शेयर करने से बचें।
  • किस करने और ओरल सेक्स करने से बचें।
  • घाव को हाथों से ना छुएं, दवाई लगाने के लिए रुई का इस्तेमाल करें।

घरेलू उपाय (Home Remedies)

  • शरीर के जिस हिस्से में हर्पीस की समस्या हुई है, वहां कॉर्नस्टार्च लगाएं। ऐसा करने से घाव कम होगा।
  • पेशाब करते समय फफोले पर एक बोतल से पानी डालें। ऐसा करने से दर्द कम होगा।
  • जलन और दर्द को दूर करने के लिए घाव पर एलोवेरा जेल लगाएं।

अगर महिला को है यूटीआई तो इन 3 बातों का रखें खास ख्याल, नहीं होगा मूत्र मार्ग में संक्रमण

ब्लड शुगर की कब और कैसे करें जांच, आइए जानते हैं यहां

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source