... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Yogita Yadav | Published : August 10, 2018 7:02 PM IST
विभिन्न शोधों में यह बात सामने आई है कि हमारा गुस्सा जीवन के महत्वपूर्ण पलों का सौंदर्य छीन लेता है। जबकि सहज और शांत रहने से छोटी खुशियां भी बड़ी लगती हैं। सिर्फ इतना ही नहीं गुस्सा सेहत के लिए भी बहुत हानिकारक होता है। तो आप भी हैं अपने गुस्से से परेशान तो ऐसे करें उसके मैनेज।
शरीर के लिए नुकसानदायक
परीक्षणों से पता चला है कि गुस्से की शुरुआत मांसपेशियों में खिंचाव से होती है। हाथ और पैर की मांसपेशियां विशेष रूप से फड़कती हैं। चेहरे में खिंचाव आने लगता है जिससे श्वसन संस्थान बेहद प्रभावित होता है। अपनी बात मनवाने के लिए जब लोग बहस या तकरार करते हैं तो शरीर में ऊर्जा की कमी होने लगती है।
ऐसे करें एंगर मैनेजमेंट
करें उल्टी गिनती : गुस्से में सांस जल्दी-जल्दी चलती है। फेफड़े पहले की अपेक्षा अधिक क्रियाशील हो जाते हैं। जल्दी-जल्दी सांस लेने से शरीर में ऑक्सीजन की अधिक मात्रा पहुंचती है, जो शरीर में उपस्थित भोजन से अधिक ऊर्जा प्राप्त करती है, यकृत से अधिक मात्रा में ग्लाईकोजन निकलने लगता है। इसलिए जरूरी है कि जब भी गुस्सा आए आराम से सांस लेने की कोशिश करें। खुद को नियंत्रित करने के लिए उल्टी गिनती भी कर सकते हैं।
खोल दें खिड़कियां : ठंडी हवा का एक झोंका गुस्से को नियंत्रित करने में मदद कर सकता है। इसलिए जब भी गुस्सा आए खिड़कियां खोल दें। बाहर की हवा को अंदर आने और अंदर के गुस्से को बाहर निकालने का रास्ता दें।
बाहर टहलें : हरी घास पर नंगे पैर टहलने के काफी फायदे हैं। यह गुस्से को भी नियंत्रित करता है। जब भी गुस्सा आए हरी घास पर नंगे पैर थोड़ी देर टहलें। घास न हो तो फर्श पर ही नंगे पैर टहल सकते हैं। यह भी फायदा देगा।
ठंडा पानी पिएं: पानी बहुत सी बीमारियों का इलाज है, तो फिर गुस्सा क्या चीज है। गुस्से को ठंडा करने लिए यह सबसे कारगर इलाज है। सिर्फ खुद के लिए ही नहीं इस नुस्खे को आप औरों पर भी आजमा सकते हैं। जब भी किसी को गुस्से में देखें में उन्हें पीने के लिए ठंडा पानी दें।
चित्र स्रोत : shutterstock.
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.