भारत में ओरल कैंसर के लेटेस्ट इलाज क्या हैं?

अगर आप या आपके घर में किसी को ओरल कैंसर है, तो यह आर्टिकल उनके इलाज में सहायक हो सकता है!

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Published : December 7, 2017 4:46 PM IST

ओरल कैंसर एक खतरनाक बीमारी है जिससे आपका आपका मुंह, होंठ और जीभ ख़राब हो सकते हैं। शराब और तम्बाकू से आपको इसका अधिक खतरा होता है। सवाल यह है कि भारत में इस बीमारी के क्या-क्या इलाज हैं? मेट्रोपोलिस हेल्थकेयर लिमिटेड में ऑन्कोलॉजी के प्रमुख डॉक्टर कीर्ती चड्डा  आपको ओरल कैंसर के लेटेस्ट इलाज की जानकारी दे रही हैं।

विजुअल एग्जामिनेशन

यह एक कॉमन प्रोसीजर है जिसमें माउथ मिरर का इस्तेमाल होता है और जीभ व मुंह के भीतरी टिश्यू की जांच के लिए रोशनी के जरूरत होती है। यह प्रोसीजर बायोप्सी जैसे एडवांस नहीं है और इससे शुरूआती चरणों में स्क्वैमस सेल कार्सिनोमा का पता चलता है।

वाइटल स्टेनिंग

यह सरल और सस्ता टूल है जिसमें टोलुइडिन ब्लू (टीबी) होता है। इस ब्लू डाई का इस्तेमाल श्लेष्म के घाव को उजागर करने के लिए किया जाता है। भारत में इस तकनीक का अधिक इस्तेमाल किया जाता है।

बायोप्सी

ओरल कैंसर के टेस्ट में एक्स्फोलीटिव सीटोलोजी, इंसीसियोनल बायोप्सी या फाइन नीडल ऐस्परेशन (FNA) बायोप्सी हैं, जिसमें टिश्यू का कुछ हिस्सा लिया जाता है और माइक्रोस्कोप में जांच की जाती है। कैंसर के इलाज से पहले और बाद में चेस्ट एक्सरे, सीटी स्कैन और एमआरआई स्कैन जैसे इमेजिंग टेस्ट भी किए जाते हैं।

मोलेक्यूलर टेस्ट

स्वास्थ्य देखभाल के मामले में मोलेक्यूलर टेस्टिंग टेक्नोलॉजी लेटेस्ट टेक्निक है जिसमें जिसमें व्यक्ति की आनुवंशिक कोड के विश्लेषण से जुड़े तकनीकों की एक सिरीज शामिल है। यह टेस्ट किसी व्यक्ति के जीनों से बायोलॉजिकल मार्कर्स का विश्लेषण करते हैं, जिससे कार्सिनोमा की उपस्थिति का सटीक रूप से संकेत मिलता है। इस टेक्निक का यूज ओरल कैंसर के जोखिम इलाज के आधार पर किया जाता है।

माइक्रोफ़्लुइडिक्स

इसे लैब-ऑन-ए-चिप के रूप में जाना जाता है। इस टेक्निक में जांच के लिए पीड़ित की लार नमूने के रूप में ली जाती है। उसके बाद लैब में सिंगल डिवाइस चिप के इसकी जांच की जाती है। इस डिवाइस को कम से कम प्रशिक्षित कर्मियों द्वारा संचालित किया जा सकता है।

Read this in English

अनुवादक – Usman Khan

चित्र स्रोत - Shutterstock

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source