लालू प्रसाद यादव की तबीयत में सुधार नहीं, इस गंभीर संक्रमण से हैं ग्रस्त, दिल्ली के एम्स में चल रहा है इलाज

बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) की सेहत लगातार खराब होती जा रही है। उन्हें सांस लेने में तकलीफ है। खबरों के अनुसार, लालू यादव के फेफड़ों में संक्रमण हो गया है। जानें, क्या है फेफड़ों में संक्रमण और इसके लक्षण...

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : January 25, 2021 3:35 PM IST

Lalu Prasad Yadav Health in Hindi: बिहार के पूर्व सीएम और आरजेडी के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) की सेहत लगातार खराब होती जा रही है। उन्हें सांस लेने में काफी समस्या हो रही है। खबरों के अनुसार, लालू यादव के फेफड़ों में संक्रमण हो गया है। इसके अलावा भी उन कई तरह की शारीरिक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। पिछले ही दिनों तबीयत खराब होने के बाद लालू यादव को रांची के राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (रिम्स) हॉस्पिटल से दिल्ली के एम्स (AIIMS Delhi) में भर्ती कराया गया था।

फेफड़ों के संक्रमण से खराब हुई लालू की तबीयत

खबरों के अनुसार, एम्स के डॉक्टर्स का पूरा ध्यान फेफड़ों में हुए संक्रमण (Lung Infection in Lalu Yadav) का इलाज करना है। जब रिम्स रांची से लालू प्रसाद को दिल्ली एम्स ले जाने की बात चल रही थी, तब उनमें निमोनिया के लक्षण नजर आ रहे थे। ऐसे में फेफड़ों में संक्रमण होना घातक साबित हो सकता है। उनकी बाईपास सर्जरी भी हुई थी। डॉक्टर्स को इस बात की भी चिंता है कि यदि फेफड़े का संक्रमण (Lung Infection) जल्द से जल्द ठीक ना हुआ, तो उन्हें हार्ट अटैक भी आ सकता है।

25 प्रतिशत ही किडनी करती है काम

लालू यादव की दोनों किडनी भी खराब है और सिर्फ 25 प्रतिशत ही करती है काम। उनकी गुर्दे की बीमारी चौथे स्टेज में पहुंच चुकी है। इन सभी समस्याओं को देखते हुए डॉक्टर्स की पूरी टीम काफी सतर्क हैं। उनकी हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है और एम्स के डॉक्टर्स पल-पल उनकी शारीरिक स्थिति की खबर रख रहे हैं। वे चौबीसों घंटे निगरानी में हैं। इतने तरह की शारीरिक समस्याओं से जूझ रहे लालू यादव की सेहत (Lalu Prasad Yadav Health in hindi) को लेकर उनके परिवार वाले भी चिंतित हैं।

क्या है लंग इंफेक्शन (What is Lung Infection?)

फेफड़े का संक्रमण वायरस, बैक्टीरिया और कभी-कभी फंगस के कारण भी हो सकता है। सबसे कॉमन प्रकार के फेफड़ों के संक्रमणों में निमोनिया शामिल है। निमोनिया होने पर फेफड़ों के छोटे वायु प्रवाह प्रभावित होते हैं। अक्सर निमोनिया संक्रामक बैक्टीरिया (contagious bacteria) के कारण होता है, लेकिन यह वायरस के कारण भी हो सकता है। संक्रमित व्यक्ति के छींकने, खांसने से पास में मौजूद स्वस्थ व्यक्ति भी संक्रमित हो सकता है।

फेफड़ों में संक्रमण के लक्षण (Symptoms of Lung Infection in Hindi)

फेफड़ों में संक्रमण के लक्षण हल्के से गंभीर नजर आ सकते हैं। यह कई तत्वों पर निर्भर करता है, जैसे उम्र, शारीरिक समस्याएं और इंफेक्शन वायरस, बैक्टीरिया या फंगस किन कारणों से हुआ है। हालांकि, फेफड़ों के संक्रमण के लक्षण कोल्ड-फ्लू जैसे ही होते हैं, लेकिन ये अधिक दिनों तक बने रहते हैं। लंग इंफेक्शन के लक्षण निम्न हैं-

  • बलगम में खून आना।
  • खांसी होना, जिसमें बलगम गाढ़ा और अलग रंगों का आ सकता है।
  • सीने में तेज दर्द होना।
  • लगातार तेज बुखार होना जैसे 105 डिग्री तक।
  • पसीना आना, ठंड लगना, मांसपेशियों में दर्द।
  • सिरदर्द, शारीरिक कमजोरी।
  • सांस लेने में तकलीफ होना।
  • नाक बहना, घरघराहट, थकान।
  • त्वचा और होठों का नीला होना।

फेफड़ों के संक्रमण का इलाज (Treatment of Lung Infection in Hindi)

किसी भी बैक्टीरियल इंफेक्शन का इलाज एंटीबायोटिक्स दवाओं से किया जाता है। फंगल लंग इंफेक्शन में डॉक्टर इलाज के लिए इंटीफंगल मेडिकेशन देते हैं। मेडिकल ट्रीटमेंट के अलावा, आप कुछ घरेलू नुस्खों से भी इसके लक्षणों (Home remedies for Lung Infection in Hindi) को कम कर सकते हैं-

  • पानी और अन्य तरल पदार्थों का सेवन अधिक करें।
  • शहद और अदरक से बनी हुई गर्म चाय पिएं।
  • नमक-पानी से गरारे करें।
  • जितना हो सके आराम करें।
  • हवा में नमी बनाए रखने के लिए ह्यूमिडिफायर का इस्तेमाल करें।
  • जबतक लंग इंफेक्शन ठीक ना हो जाए, तब तक दवाओं का सेवन करते रहें।

बिहार के पूर्व सीएम लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, दिख रहे हैं निमोनिया संक्रमण के लक्षण, एम्स (दिल्ली) में हो सकते हैं भर्ती

डॉक्टर ने कहा, लालू यादव की किडनी सिर्फ 25 % कर रही है काम, किडनी खराब होने के संकेत

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source