
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : March 31, 2020 4:57 PM IST
बच्चों में लैक्टोज़ इंटॉलरेंस के 3 प्रमुख लक्षण ।
Lactose Intolerance Symptoms in Kids: दूध बच्चों के लिए सबसे पौष्टिक आहार होता है। लेकिन, कई बार बच्चों को इससे एलर्जी होती है। इस समस्या को लैक्टोज़ इंटॉलरेंस कहते हैं। लैक्टोंज़ इंटॉलरेंस होने पर बच्चे को कई तरह की परेशानियां महसूस हो सकती हैं। इसीलिए ध्यान दें कि कहीं आपके बच्चे को दूध पीने के बाद इस तरह के लक्षण तो नहीं दिखायी दे रहें।(Lactose Intolerance Symptoms in Kids in hindi)
छोटे बच्चों में पेट की समस्याएं काफी ज़्यादा होती हैं। खासकर, अगर उन्हें किसी खास फूड या खाद्य से एलर्जी हो तो बच्चे को पेट से जुड़ी समस्याएं महसूस हो सकती हैं। ब्लोटिंग या पेट फूलने की समस्या ऐसी ही है, जो लैक्टोंज़ इंनटॉलरेंस यानि दूध से एलर्जी का संकेत हो सकती है। (Lactose Intolerance Symptoms in Kids)
मौसमी में बदलाव के अलावा दूध से एलर्जी भी बच्चे को बार-बार ज़ुकाम और सर्दी जैसी परेशानियां दे सकती है। अगर, आपके बच्चे को अक्सर सर्दी-ज़ुकाम हो जाता है। तो, उसे अपने पीडियाट्रिक को दिखाएं। हो सकता है आपका बच्चा लैक्टोज़ इंनटॉलरेंस से परेशान हो। (common cold in kids reasons)
दूध से एलर्जी का एक संकेत त्वचा पर दिखायी पड़ने वाले लाल चकत्ते या स्किन रैशेज़ (skin rashes) भी हो सकते हैं। अगर, आपके बच्चे के शरीर पर अचानच से रैशेज़ दिखायी देने लगें, तो इस तरफ ध्यान दें। अगली बार बच्चे को दूध पिलाने के बाद देखें कि कहीं दोबारा ऐसा तो नहीं हो रहा। अगर, रैशेज़ दोबारा दिखायी दें, तो तुरंत अपने डॉक्टर से सम्पर्क करें।