Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Which Vitamin Deficiency Causes Itchy Skin : स्किन पर खुजली होने पर आपको काफी ज्यादा असहजता महसूस हो सकती है। यह परेशानी कई कारणों से हो सकती है, जिसमें फंगल इन्फेक्शन भी शामिल है। यह स्किन के एक हिस्से से शुरू होकर पूरे हिस्से में फैल सकती है। ऐसे में समय पर स्किन पर होने वाली खुजली का इलाज करना बहुत ही जरूरी होता है। स्किन पर होने वाली खुजली कई कारणों से हो सकती है, जिसमें शरीर में कुछ विटामिन्स की कमी होना भी शामिल है। जी हां, शरीर में विटामिन्स की कमी के कारण स्किन पर खुजली हो सकती है। इस लेख में हम आपको ऐसे विटामिन्स के बारे में बताएंगे, जिसकी वजह से स्किन पर खुजली होने लगती है। आइए जानते हैं इस बारे में-
शरीर में विटामिन ए की कमी के कारण आपको खुजली की शिकायत हो सकती है। इसकी वजह से स्किन ड्राई और पपड़ीदार हो सकती है। अगर आपको स्किन पर खुजली हो रही है, तो इस स्थिति में विटामिन ए की जांच कराएं। इसकी कमी होने पर डॉक्टर आपको कुछ सप्लीनमेंट्स लेने की सलाह दे सकते हैं।
इसके अलावा आप अपने आहार में विटामिन ए से भरपूर आहार को जोड़ सकते हैं, जिसमें अंडे की जर्दी, नारंगी, गाजर, लिवर, टमाटर, कद्दू, पपीता और शकरकंद जैसे आहार शामिल है। इससे काफी हद तक विटामिन ए की पूर्ति की जा सकती है।
शरीर में खुजली की वजह विटामिन बी12 की कमी हो सकती है। इसकी वजह से आपकी स्किन पर काफी ज्यादा रैशेज हो सकते हैं। वहीं, कुछ लोगों को विटामिन बी12 की कमी होने पर हाथ-पैरों में खुजली की शिकायत हो सकती है।
शरीर में विटामिन बी12 की कमी की पूर्ति के लिए आप अपने आहार में मीट, मछली, दूध, दही, चिकन, अंडे के साथ-साथ कुछ हरी सब्जियां और फल जैसे- ब्रोकली, केला, संतरा, ब्लूबेरी, संतरा इत्यादि को शामिल कर सकते हैं।
शरीर में विटामिन बी3 यानि 'नियासिन' की कमी से भी स्किन पर खुजली हो सकती है। इसकी कमी के कारण स्किन पर आपको न सिर्फ खुजली की शिकायत होती है, बल्कि रैशेज और घाव भी हो सकते हैं।
विटामिन बी3 की पूर्ति के लिए अपने आहार मेंं चिकन ब्रेस्ट, लीन मीट, मछली, मूंगफली, ब्राउन राइस, सेरेल्स और ब्रेड इत्यादि को शामिल करें।
Disclaimer : प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।