
किशोरी मिश्रा
किशोरी मिश्रा को डिजिटल मीडिया का लगभग 8+ वर्षों का व्यापक अनुभव है, जिसमें स्वास्थ्य (Health) और जीवनशैली ... Read More
Written By: Kishori Mishra | Updated : September 27, 2024 11:31 AM IST
Which Vitamin Deficiency Causes Joint Pain : हमारे शरीर को स्वस्थ रखने के लिए लगभग हर तरह के विटामिन्स की जरूरत होती है। विटामिन्स शरीर के हर एक हिस्से के लिए अलग-अलग तरह से काम करता है। कुछ विटामिन की कमी के कारण कई तरह की परेशानियां भी होने लगती हैं, जिसमें जोड़ों दर्द भी शामिल है। जी हां, विटामिन्स की कमी के कारण हमारे जोड़ों में काफी तेज दर्द होने लगता है। इस लेख में हम आपको ऐसे विटामिन के बारे में बताएंगे, जिसकी वजह से जोड़ों में काफी दर्द महसूस होने लगता है। आइए जानते हैं किस विटामिन की कमी से जोड़ों में दर्द होता है?
जी हां, विटामिन डी की कमी के कारण आपके जोड़ों में दर्द की परेशानी हो सकती है। दरअसल, विटामिन डी हड्डियों के स्वास्थ्य को बनाए रखने, प्रतिरक्षा प्रणाली को बूस्ट करने और विभिन्न शारीरिक प्रक्रियाओं को बेहतर करने के लिए जाना जाता है। अगर शरीर में इस जरूरी विटामिन की कमी हो जाए, तो कई तरह की स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं।
कुछ रिसर्च में बताया गया है कि विटामिन डी की कमी और जोड़ों के दर्द के बीच गहरा संबंध है। शरीर में इस विटामिन की कमी से सूजन बढ़ने लगती है। विटामिन डी मुख्य रूप से कैल्शियम अवशोषण और हड्डियों की मजबूती से जुड़ा हुआ है, यह प्रतिरक्षा प्रणाली को भी नियंत्रित करता है।
शरीर में विटामिन डी की पूर्ति के लिए आप कई तरह के आहार का सेवन कर सकते हैं। यह हड्डियों की मजबूती के लिए भी बेस्ट माना जाता है।
सूर्य के संपर्क में रहें : कुछ समय धूप में रहें, विशेष रूप से सुबह के समय कुछ समय के लिए धूप में जाकर बैठें।
विटामिन डी से भरपूर खाद्य पदार्थ : विटामिन डी के सेवन को बढ़ाने के लिए अपने आहार में फैटयुक्त मछली (सैल्मन, मैकेरल), फोर्टिफाइड डेयरी उत्पाद, अंडे और मशरूम शामिल करें।
सप्लीमेंट्स लें : शरीर में विटामिन डी की पूर्ति के लिए आप डॉक्टर्स की सलाह पर कुछ सप्लीमेंट्स ले सकते हैं। खासकर अगर आप किसी कारण से धूप में नहीं रह पा रहे हैं या फिर सही आहार का सेवन नहीं कर पा रहे हैं, तो सप्लीमेंट्स जरूर लें।
Also Read : इस 1 विटामिन की कमी से कम उम्र में होने लगता है जोड़ों में दर्द, अधिकांश भारतीयों में है इसकी कमी