
किशोरी मिश्रा
किशोरी मिश्रा को डिजिटल मीडिया का लगभग 8+ वर्षों का व्यापक अनुभव है, जिसमें स्वास्थ्य (Health) और जीवनशैली ... Read More
Written By: Kishori Mishra | Updated : September 11, 2024 4:45 PM IST
Medically Verified By:
Foot Pain Due to Vitamin Deficiency : पैरों में दर्द की परेशानी होने पर अक्सर मरीजों को पैरों के ऊपर, नीचे या किनारों में महसूस होता है। यह दर्द आपकी एड़ी, पैर की उंगलियों और बीच में कहीं भी हो सकता है। पैरों में दर्द के कई सामान्य कारण हो सकते हैं, जिसमें लंबे समय तक खड़े होना, चोट लगना जैसी स्थिति शामिल है। इसके अलावा शरीर में कुछ विटामिन्स की कमी के कारण भी पैरों में दर्द की शिकायत हो सकती है। इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे विटामिन्स के बारे में बताएंगे, जिससे पैरों में दर्द की शिकायत हो सकती है। आइए नई दिल्ली के जनरल फिजिशियन डॉ. सुरिंदर कुमार से जानते हैं किस विटामिन की कमी से पैरों में होता है दर्द?
शरीर में विटामिन बी12 की कमी के कारण पैरों में दर्द की परेशानी हो सकती है। मुख्य रूप से इस स्थिति में मरीजों को पैरों के तलवों, एड़ियों या पंजों में जलन भी हो सकता है। इसके अलावा पैरों के आसपास कुछ अन्य लक्षण दिखते हैं, जिसमें पैरों या अंगों में सुन्नता, संतुलन संबंधी समस्याएं, मुंह के छाले और आंखों का धुंधलापन इत्यादि शामिल है। इसकी कमी की पूर्ति के ( vitamin b12 ki kami kaise puri kare ) लिए आप निम्न आहार का सेवन कर सकते हैं-
Also read : पैरों के आसपास सूजन और दर्द से समझ जाएं एंटीथ्रोम्बिन की है कमी
शरीर में विटामिन डी की कमी होने पर पैरों के आसपास काफी दर्द हो सकता है। यह दर्द दोनों पैरों की हड्डियों में हो सकता है, जो आराम करने पर ठीक हो जाता है लेकिन खड़े होने पर वापस आ जाता है। इसके साथ ही इस स्थिति में मेटाटार्सल हड्डियों और टखने में तनाव फ्रैक्चर हो सकता है। कुछ लोगों को शरीर में विटामिन डी की कमी होने पर काफी ज्यादा असहनीय दर्द हो सकता है। शरीर में विटामिन डी की पूर्ति के लिए आप निम्न आहार का सेवन कर सकते हैं, जैसे-