
किशोरी मिश्रा
किशोरी मिश्रा को डिजिटल मीडिया का लगभग 8+ वर्षों का व्यापक अनुभव है, जिसमें स्वास्थ्य (Health) और जीवनशैली ... Read More
Written By: Kishori Mishra | Updated : March 21, 2024 11:55 AM IST
Lack of Sleep Increases Blood Sugar : हर साल 15 मार्च को विश्व नींद दिवस (World Sleep Day 2024 ) मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने का उद्देश्य लोगों में नींद और सेहत के बीच संबंध के बारे में जागरुक करना है। हम में से कई लोग इस बात से वाकिफ हैं कि नींद सेहत के लिए बहुत ही जरूरी है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अच्छी और गहरी नींद न लेने से स्वास्थ्य पर किस तरह का असर पड़ सकता है? शायद कई लोगों को यह मालूम न हो कि अच्छी नींद न लेने से कई तरह की बीमारियों का खतरा रहता है। इस लेख में हम आपको नींद न आने की वजह से होने वाली बीमारियों के बारे में बताएंगे। इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए हमने डॉ. प्रतिभा डोगरा, वरिष्ठ सलाहकार - पल्मोनोलॉजी और स्लीप मेडिसिन एक्सपर्ट - मैरिंगो एशिया अस्पताल, गुरुग्राम से बातचीत की है। आइए डॉक्टर से जानते हैं अच्छी और गहरी नींद न लेने से स्वास्थ्य कौन-कौन सी समस्याएं हो सकती हैं?
इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च- डायबिटीज इंडिया के अनुसार जब आप अच्छी और गहरी नींद नहीं लेते हैं, तो इसकी वजह से डायबिटीज होने की संभावना बढ़जाती है। रिसर्च में पाया गया है कि जो लोग 3 से 4 घंटे की नींद लेते हैं, उनमें डायबिटीज का खतरा अधिक पाया गया है। ऐसे में अगर आप चाहते हैं कि डायबिटीज जैसी परेशानी आपको न हो, तो अच्छी और गहरी नींद जरूर लें।
अगर आप रोजाना 7 से 8 घंटे की नींद नहीं लेते हैं, तो इससे आपके ब्रेन टिश्यूज पर प्रभाव पड़ सकता है। इतना ही नहीं, यह आपकी याददाश्त क्षमता पर भी असरडाल सकता है। डॉक्टर के अनुसार, अगर आप अच्छी और गहरी नींद नहीं लेते हैं, तो इससे आपको अल्जाइमर होने का खतरा अधिक बढ़ जाता है।
अच्छी और गहरी नींद न लेने से न सिर्फ आपके मेंटल हेल्थ पर नकारात्मक असर पड़ता है, बल्कि इसकी वजह से आपके शरीर का मेटाबोलिज्म भी प्रभावित होता है। इसकी वजह से शरीर का वजन बढ़ सकता है और ओबेसिटी का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए कम से कम 7 से 8 घंटे की नींद जरूर लें।
अच्छी और गहरी नींद न लेने की वजह से मस्तिष्क से जुड़ी कई तरह की परेशानियां बढ़ने का खतरा रहता है। मुख्य रूप से इसकी वजह से व्यक्ति काफी ज्यादा चिड़चिड़ा, मूड ऑफ रहना, स्ट्रेस फील करना जैसी मेंटल स्थिति से जूझ रहा होता है।
अच्छी और गहरी नींद न लेने की वजह से शरीर को अच्छे से आराम नहीं मिल पाता है। ऐसे में मरीजों को काफी ज्यादा थकान नहसूस हो सकती है। साथ ही एनर्जी लेवल पर असर पड़ता है। अगर आप भी नींद नहीं ले रहे हैं, तो एक बार डॉक्टर से सलाह लें।
अच्छी और गहरी नींद न लेने की वजह से शरीर पर विपरीत असर पड़ता है। इसलिए अगर आप किसी कारण से अनिद्रा से जूझ रहे हैं, तो एक बार डॉक्टर से सलाह लें।