Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Diseases caused by lack of sleep: अच्छी नींद सभी की हेल्थ के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। नींद पूरी ना हो पाने के कारण लोगों की मानसिक और शारीरिक हेल्थ बुरी तरह प्रभावित हो सकती है। हाल ही में झांसी में एक 42 वर्षीय व्यक्ति ने आत्महत्या कर (Jhansi man suicide due to lack of sleep) ली। मृतक ने अपने सुसाइड नोट में लिखा कि वो लगभग 45 दिनों से ठीक तरह से ना तो सो पा रहा था और ना ही उसने ठीक तरह से खाना खाया था। नींद की कमी के कारण वह बुरी तरह से तनाव (stress due to lack of sleep) महसूस कर रहा था।
तनाव मेंटल हेल्थ से जुड़ी एक समस्या है और यह सीधे-सीधे आपकी लाइफस्टाइल और स्लीपिंग पैटर्न से जुड़ी हुई एक प्रॉब्लम है। स्ट्रेस को अगर मैनेज ना किया जाए तो यह धीरे-धीरे डिप्रेशन (Depression) जैसी गम्भीर मेंटल हेल्थ से जुड़ी समस्याओं का भी कारण बन सकती है। तनाव के अलावा कई गम्भीर बीमारियों का रिस्क नींद की कमी के कारण बढ़ सकता है उनमें से कुछ बीमारियों के बारे में आइए जानते हैं।
कुछ समय पहले चीन की हुआजोंग यूनिवर्सिटी आफ साइंस एंड टेक्नोलाजी की एक रिसर्च में कहा गया कि नींद की कमी नॉन अल्कोहलिक फैटी लिवर डिजिज (NAFLD) और लिवर सिरोसिस का खतरा बढ़ सकता है। लिवर सिरोसिस एक प्रकार की क्रोनिक बीमारी है जो लिवर के डैमेज होने और लम्बे समय तक इलाज ना मिलने की वजह से होती है। इस बीमारी में लिवर में घाव हो जाते हैं और लिवर के हेल्दी सेल्स डैमेज होने लगते हैं।
कुछ स्टडीज के अनुसार, कम नींद और रात में देर तक जागने और नाइट शिफ्ट करने जैसी स्थितियां डायबिटीज का रिस्क बढ़ा सकती हैं।
आपको शायद जानकर हैरानी हो कि महिलाओं में होने वाली पीसीओएस की बीमारी भी नींद से सीधे-सीधे जुड़ी हुई है। जहां पीसीओएस का एक प्रमुख लक्षण है अनिद्रा या नींद न आने के परेशानी। वहीं, आराम ना करने या अच्छी नींद ना सोने से पीसीओएस के लक्षण भी गम्भीर हो सकते हैं।
रात में हल्का और सुपाच्य खाना खाएं।
रात में सोने से पहले अपने बिस्तर के पास बैठकर किसी भी गम्भीर मसले पर चर्चा ना करें।
सोने से पहले चाय या कॉफी पीने से बचें।
रात में ओवरथिंकिंग या बहुत सोचने-विचारने की आदत से बचें।
डिनर के बाद थोड़ी देर वॉक करें।
हमेशा साफ-सुथरे बिस्तर और शांत कमरे में सोएं।
यह भी पढ़ें- छोटी-छोटी बात पर हमेशा होता है स्ट्रेस तो बढ़ जाएगा इन 4 बीमारियों का खतरा, हेल्थ की बज जाएगी बैंड