
आशु कुमार दास
आशु कुमार दास एक अनुभवी हेल्थ कंटेंट स्पेशलिस्ट हैं। इन्हें हेल्थ कंटेंट राइटर के तौर पर काम करते हुए 6 ... Read More
Written By: Ashu Kumar Das | Published : April 23, 2026 7:03 PM IST
Medically Verified By: Dr Ashis Acharya
डेस्क जॉब के कारण लोगों में कूबड़ की समस्या बढ़ रही है।
Kyphosis What It Is Causes Symptoms and Treatment : आज के समय में मोबाइल और डेस्क जॉब के कारण लोगों का बैठने का पोस्चर खराब हो रहा है। गलत पोस्चर में बैठने के कारण लोगों झुकी हुई पीठ यानि की कूबड़ की समस्या हो रही है। नई दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल के सीनियर ऑर्थोपेडिक और स्पोर्ट्स मेडिसिन एक्सपर्ट डॉ. आशीष आचार्य का कहना है कि कूबड़ की समस्या को मेडिकल की भाषा में Kyphosis कहा जाता है। कूबड़ मुख्य रूप से रीढ़ की हड्डी में हल्का कर्व होता है, लेकिन जब यह कर्व ज्यादा बढ़ जाता है, तो व्यक्ति झुका हुआ दिखने लगता है।कूबड़ की समस्या सिर्फ शरीर की बनावट पर असर नहीं डालती है। यह धीरे- धीरे रीढ़ की हड्डी, फिर मांसपेशियों और इसके बाद पूरे शरीर के संतुलन को प्रभावित करती है। कूबड़ की समस्या सिर्फ बुजुर्ग नहीं बल्कि बच्चों और युवाओं को भी हो सकती है।
डॉ. आशीष बताते हैं कि आज के दौर में गलत पोस्चर में बैठकर काम करने से कूबड़ बनना सबसे आम समस्या है। जब आप लंबे समय तक झुककर मोबाइल देखते हैं, खड़े रहते हैं या लैपटॉप की स्क्रीन पर काम करते हैं, तो इससे रीढ़ की हड्डी पर लगातार दबाव बनता है। इससे रीढ़ की हड्डी झुकने लगती है। आइए जानते हैं किसी व्यक्ति का कूबड़ कैसे बनता है।
कुछ लोगों में उम्र के साथ हड्डियां कमजोर हो जाती हैं। इससे भी रीढ़ की हड्डी झुकने लगती है और कूबड़ की समस्या होने लगती है।
कूबड़ से बचने के लिए बैठने का पोस्चर ठीत करना जरूरी है।
कूबड़ के सामान्य लक्षणों में सामान्य लक्षणों में शामिल हैः
हां, डॉ. आशीष का कहना है किसी भी व्यक्ति में कूबड़ का इलाज पूरी तरह से संभव है। कूबड़ का इलाज मुख्य रूप से इसकी गंभीरता और कारण पर निर्भर करता है।
इसके अलावा कूबड़ अगर गंभीर स्थिति में पहुंच गया है तो इसे ठीक करने के लिए डॉक्टर सर्जरी की सलाह भी दे सकते हैं।
डॉक्टर कहते हैं कि रोजाना की गलत पोस्चर एक छोटी आदत को सुधारने से कूबड़ की समस्या से बचाव किया जा सकता है। वर्किंग प्रोफेशनल इस बात पर ध्यान दें तो कूबड़ जैसी गंभीर समस्या से बच सकते हैं।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.