
किशोरी मिश्रा
किशोरी मिश्रा को डिजिटल मीडिया का लगभग 8+ वर्षों का व्यापक अनुभव है, जिसमें स्वास्थ्य (Health) और जीवनशैली ... Read More
Written By: Kishori Mishra | Published : February 24, 2026 11:34 AM IST
Hair Loss
Hair Loss Reason : आज के समय में लोगों को बाल झड़ने की परेशानी काफी ज्यादा हो रही है। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। यह परेशानी किसी भी जेंडर, बड़े और बच्चों को हो सकता है। बाल झड़ना सिर्फ पुरुषों में होने वाले गंजेपन की वजह से नहीं होता। यह शरीर में पोषक तत्वों की कमी के कारण भी हो सकता है। मुख्य रूप से जब आपके शरीर में आयरन की कमी काफी ज्यादा होने लगती है, जो आपका शरीर आपके खून में हीमोग्लोबिन नहीं बना पाता। ऐसे में कई बार बाल झड़ने की दिक्कत हो सकती है।
हीमोग्लोबिन का हमारे शरीर में अहम रोल होता है। यह न सिर्फ हमारे शरीर को एनर्जीदेता है, बल्कि बालों के लिए भी काफी अच्छा हो सकता है। हीमोग्लोबिन सेल्स की ग्रोथ और रिपेयर के लिए ऑक्सीजन ले जाता है, जिसमें वे सेल्स भी शामिल हैं जो बालों की ग्रोथ को बढ़ाते हैं। ऐसे में अगर शरीर में आयरन की कमी हो जाए, तो बाल काफी ज्यादा झड़ सकते हैं। आइए विस्तार से जानते हैं इस बारे में-
आयरन की कमी से न सिर्फ महिलाओं और पुरुषों के बाल झड़ सकते हैं, बल्कि जर्नल ऑफ कोरियन मेडिकल साइंस में छपी एक स्टडी के मुताबिक, इसकी वजह से गंजेपन की भी परेशानी हो सकती है।
अगर आपके बाल झड़ रहे हैं, तो आपको शॉवर ड्रेन या अपने हेयरब्रश यानि कंघी में सामान्य से ज्यादा बाल दिख सकते हैं। अधिकतर मामलों में आपको अपने स्कैल्प पर गंजे धब्बे दिख सकते हैं।
ध्यान रखें कि अगर आपके बाल आयरन की कमी से झड़ रहे हैं, तो यह परेशानी लंबे समय तक नहीं रहती है। अगर आप आयरन की कमी को दूर करते हैं, तो इससे बाल झड़ने की परेशानी अपने आप कम होने लगती है। ऐसे में अगर आपको लगता है कि आपके बाल आयरन की कमी से झड़ रहे हैं, तो एक बार आयरन लेवल की जांच करा लें। ताकि आपको बाल झड़ने का कारण पता लग सके।
अगर आपके टेस्ट के नतीजों में आयरन का लेवल कम दिखता है, तो आपको डॉक्टर की सलाह पर आयरन सप्लीमेंट्स लेने की जरूरत है। इसके अलावा डॉक्टर के बताए गए प्रोड्क्ट्स भी यूज कर सकते हैं। इससे काफी हद बाल झड़ने की परेशानी को दूर कर सकते हैं।
शरीर में आयरन की कमी होने पर बाल झड़ने के अलावा कई तरह के लक्षण दिखते हैं, जैसे-
अगर आपके शरीर में आयरन की कमी काफी ज्यादा हो रही है, तो ऐसे में आप सप्लीमेंट्स के साथ-साथ कुछ आहार का भी सेवन कर सकते हैं, जैसे-
वहीं, अगर आप मांसाहारी है, तो रेड मीट और अंडे का सेवन कर सकते हैं। यह पोषण के लिए अच्छा होता है। इसके साथ ही विटामिन सी युक्त आहार जैसे- आंवला, नींबू, संतरा इत्यादि खाएं।
Disclaimer : प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।