
किशोरी मिश्रा
किशोरी मिश्रा को डिजिटल मीडिया का लगभग 8+ वर्षों का व्यापक अनुभव है, जिसमें स्वास्थ्य (Health) और जीवनशैली ... Read More
Written By: Kishori Mishra | Published : June 13, 2026 8:30 AM IST
Medically Verified By:
air purifier
आजकल धूल, प्रदूषण और परागकण बढ़ने के साथ एलर्जी और अस्थमा के मरीजों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है। ऐसे में लोग घर में एयर प्यूरीफायर लगाने को एक आसान समाधान मानते हैं। लेकिन क्या यह सच में उतना असरदार है जितना लोग सोचते हैं?
इस विषय पर यशोदा हॉस्पिटल के इंटरवेंशनल पल्मोनोलॉजिस्ट डॉ. विश्वेश्वरन बालासुब्रमण्यन का कहना है कि HEPA फिल्टर वाले एयर प्यूरीफायर हवा में मौजूद धूल, कण और पालतू जानवरों के डैंडर जैसे कणों को काफी हद तक कम कर सकते हैं। यूएस एनवायरनमेंट प्रोटेक्शन एजेंसी के मुताबिक, HEPA फिल्टर 0.3 माइक्रोन तक के कणों को बड़ी हद तक हटाने में सक्षम होते हैं, जिससे इनडोर एयर क्वालिटी बेहतर हो सकती है
डॉक्टर कहते हैं कि अगर आप अपने घर में एयर प्यूरीफायर का इस्तेमाल करते हैं, तो इससे शरीर में कुछ फायदे हो सकते हैं, जैसे-
डॉक्टर कहते हैं कि एयर प्यूरीफायर सिर्फ हवा में मौजूद कणों को साफ करता है, लेकिन कुछ हिस्सों को साफ नहीं कर सकता है, जैसे-
World Health Organization (WHO) बताता है कि इनडोर एयर पॉल्यूशन सिर्फ फिल्टर से पूरी तरह कंट्रोल नहीं होता, इसके लिए साफ-सफाई और लाइफस्टाइल मैनेजमेंट भी जरूरी है। बेहतर रिजल्ट के लिए कुछ बातों पर ध्यान देने की जरूरत है, जैसे-
मतलब साफ है कि एयर प्यूरीफायर मददगार है, लेकिन इलाज नहीं है।
Discliamer : डॉक्टर और रिसर्च में कही बातों से साफ हो गया होगा कि एयर प्यूरीफायर भले ही एलर्जी और अस्थमा के मरीजों के कुछ लक्षणों को कंट्रोल कर सकता है, लेकिन यह पूरी तरह से इलाज नहीं कर सकता है। वहीं, एयर प्यूरीफायर लगाने के साथ-साथ हमें अन्य छोटी-छोटी बातों पर भी ध्यान देने की जरूरत होती है।