... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Kishori Mishra | Published : August 30, 2020 10:06 AM IST
स्पर्म काउंट और गुर्दे की पथरी को दूर करे कुल्थी की दाल, जानें इसके और भी फायदे
Benefits of Kulthi Beans : दाल कई तरह के होते हैं, जो सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद है। मूंग, उड़द, मसूर जैसे दालों का स्वाद आपने कई बार चखा है, लेकिन क्या आपने कभी कुलथी दाल या हॉर्स ग्राम (Horse Gram) का स्वाद चखा है। हॉर्स ग्राम का वैज्ञानिक नाम मैक्रिस्टलोमा यूनिफ्लोरम (Benefits of Kulthi Beans) के रूप में भी जाना जाता है।
क्षेत्रीय स्तर पर इसे मद्रास चना, कुलथी बीन, हरली नाम से भी जाना जाता है। कुलथी दाल की गुणवत्ता का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि यह रेस में दौड़ने वाले घोड़ों का मुख्या आहार होता है। आयुर्वेद के अनुसार, कुलथी दाल की दाल गर्म प्रकृति की होती है, जो हमारे शरीर में पित्त और रक्त को बढ़ता है। आज हम आपको कुल्थी के फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं कुलथी खाने से क्या (Benefits of Kulthi Beans) फायदे होते हैं-
महिलाओं के लिए कुल्थी का दाल बहुत ही फायदेमंद होता है। यह यह अनियमित पीरियड्स और अधिक रक्तस्त्राव की समस्या को दूर करने में मदद करत ाहै। इसके सेवन से शरीर में आयरन की वृद्धि होती है। शरीर में हीमोग्लोबिन को बढ़ाने में कुल्थी की दाल हमारी मदद करता है। स्प्राउट्स के रूप में आप कुल्थी के दाल का सेवन नियमित रूप से कर सकते हैं।
कई अध्ययनों में इस बात का खुलासा हुआ है कि यह डायबिटीज के रोगियों के सेहत पर सकारात्मक प्रभाव डालता है। कुलथी में एंटी-हाइपरग्लाइसेमिक के गुण होते हैं। कुल्थी में इंसुलिन प्रतिरोध का गुण पाया जाता है। इसे आप हर रोज अपने डाइट में शामिल करके ब्लड में शर्करा की अधिकता को कम कर सकते हैं। मधुमेह को अगर आप कंट्रोल करना चाहते हैं, तो कुल्थी आपके लिए बहुत ही फायदेमंद साबित हो सकती है।
पुरुषों के स्वास्थ्य के लिए भी कुल्थी की दाल बहुत ही फायदेमंद होती है। ऐसे पुरुष जिन्हें शुक्राणुओं की संख्या कम होने की वजह से प्रजनन संबंधी समस्याएं हो रही हैं, उनके लिए कुल्थी की दाल बहुत ही फायदेमंद साबित हो सकती है। आयुर्वेद के अनुसार, कुलथी वीर्य को डिटॉक्सीफाई करता है, जिससे उनके स्वास्थ्य में वृद्धि होती है। दलिया के रूप में आप कुल्थी के दाल का नियमित रूप से सेवन कर सकते हैं।
जिन लोगों को पथरी की शिकायत है। उन लोगों को कुल्थी की दाल का सेवन करना चाहिए। कुल्थी के दाल का रोजाना सेवन करने से करने से पथरी होने की संभावना काफी कम हो जाती है। नियमित रूप से कुल्थी के दाल का सेवन करके आप गुर्दे की पथरी से छुटकारा पा सकते हैं। गुर्दे की पथरी कैल्शियम ऑक्सालेट का स्वरूप होती है। वैज्ञानिक रूप से इस बात को सिद्ध किया गया है कि कुल्थी की दाल कैल्शियम ऑक्सालेट के निर्माण को रोकती है।