
Also Read
गैस पास होना आम बात है लेकिन तेज बदबू के साथ गैस पास होने से आपके आसपास के लोगों को परेशानी हो सकती है। कई बार जलन के साथ भी गैस पास होती है। डॉक्टर निनाद काकड़े आपको बता रहे हैं कि कई बार आपकी गैस तेज गंध और जलन के साथ क्यों पास होती है।
जलन के साथ गैस पास क्यों होती है?
दस्त के कारण ऐसा होना आम बात है। लेकिन कई बार अधिक स्पाइसी चीजें खाने से भी गैस पास होते समय तेज जलन होती है। इसलिए ज्यादा मसाले वाली चीजें खाने से बचें। खाते समय अगर आपका मुंह जल रहा है, तो गुदा में भी जलन होगी।
गैस पास होने पर बदबू क्यों आती है?
यदि आप डिनर में ब्रोक्ली जैसी क्रूसीफेरस (cruciferous) सब्जियां खाते हैं, तो आपको मजबूत गैस पास होगी। गोभी की तरह सल्फर वाली चीजें खाने से भी ऐसा होता है। इसके अलावा कब्ज से भी यह समस्या हो सकती है।
आपको कब चिंतित होना चाहिए?
आपकी गैस में कभी-कभी बदबू आ सकती है लेकिन हर बार इसका यह मतलब नहीं होता है कि कुछ गड़बड़ी है। लेकिन जलन और तेज बदबू के साथ गैस पास होना या पॉटी में ब्लड आने के मतलब है कि कुछ गड़बड़ है।
गैस की बदबू को कम करने का तरीका
नियमित रूप से पॉटी करने से आपका पेट साफ रहेगा जिससे गैस की समस्या नहीं होगी। इसके अलावा प्रोबायोटिक्स का अधिक सेवन करें। आपकी डायट में फाइबर की मात्रा भी अधिक होनी चाहिए, जिससे आपका पेट साफ रहेगा। इसके अलावा अपनी गैस और पॉटी को देर तक रोकने की कोशिश ना करें।
Read this in English
अनुवादक – Usman Khan
चित्र स्रोत - Shutterstock