... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Yogita Yadav | Published : November 14, 2018 6:45 PM IST
असल में सेहत का भी एक कायदा है। जिसके अनुसार सही समय पर किया गया कार्य जहां सेहत के लिए बेहतर साबित होता है, वहीं गलत समय पर किया गया काम सेहत के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। © Shutterstock
मौसम में सर्दी की दस्तक महसूस होने लगी है। ऐसे में बहुत से लोगों को सुबह-सुबह जल्दी नहाने में आलस आता है। इसके लिए कुछ लोग गर्म पानी से स्नान करते हैं जबकि कुछ खाना खाने के बाद दोहपर में नहाते हैं जबकि यह सेहत के लिए एक खराब आदत है। जानिए क्यों खाना खाने के बाद नहाने से मना किया जाता है।
सेहत का कायदा
असल में सेहत का भी एक कायदा है। जिसके अनुसार सही समय पर किया गया कार्य जहां सेहत के लिए बेहतर साबित होता है, वहीं गलत समय पर किया गया काम सेहत के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। अपनी सेहत को अच्छा रखने के लिए हर व्यक्ति अपनी डाइट में पौष्टिक तथा अच्छे खाने का ही सेवन करता है। लेकिन सिर्फ इतना ही काफी नहीं है असल में आपका समय से भोजन करना तथा उसका सही से पचना भी अत्यंत आवश्यक है। भोजन करने के बाद कई बार हम ऐसे कार्य कर बैठते हैं। जो हमारी सेहत को हानि पहुंचा कर हमें अस्वस्थ कर सकते हैं। यह भी पढ़ें - हेल्दी मसाला डोसा के साथ सेलिब्रेट करें चिल्ड्रन्स डे
क्यों नहीं करना चाहिए खाने के बाद स्नान
भोजन करने के तुरंत बाद स्नान नहीं करना चाहिए। यह काफी हानिकारक होता है। असल में भोजन के बाद यदि आप स्नान करते हैं तो पेट के चारों रक्त प्रवाह बढ़ जाता है। जो आपकी पाचन क्रिया को प्रभावित करता है तथा आपको अस्वस्थ बना सकता है। यह भी पढ़ें - बहुत फायदेमंद है जैतून का तेल, मालिश के हैं ये फायदे
इन चीजों से भी करें परहेज
सिगरेट –यदि आप भोजन करने के बाद सिगरेट का सेवन करते हैं तो यह पहले से 10 गुना ज्यादा हानिकारक हो जाती है। इस प्रकार कैंसर का ख़तरा ज्यादा बढ़ जाता है।
फल न खाएं - कई लोग भोजन करने के तुरंत बाद फलों का सेवन कर लेते हैं। फलों का सेवन भोजन के तुरंत बाद नहीं करना चाहिए। यदि आप ऐसा करते हैं तो ये सही से इंटेस्टाइन तक पहुंच नहीं पाते हैं। अतः इनको खाने का लाभ आपको नहीं मिल पाता है। भोजन के कम से कम एक घंटे बाद ही आप फलों का सेवन करें। यह भी पढ़ें – रात देर से खाते हैं खाना, तो इन परेशानियों के लिए रहें तैयार
चाय - चाय की पत्तियों में उच्च अम्लीयता होती है। यदि आप भोजन के तुरंत बाद में चाय का सेवन करते हैं तो इससे आपकी पाचन क्रिया पर नकारात्मक असर पड़ता है। आपका भोजन सही से पच नहीं पाता है। यदि आपको चाय का सेवन करना ही है तो भोजन के करीब 2 घंटे बाद ही चाय का सेवन करें। अतः यदि आप अस्वस्थ नहीं रहना चाहते हैं तो इन कार्यों से दूरियां बना कर रखें।