Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

जानिए क्‍यों होती है शरीर के कुछ अंगों में ऐंठन, कैसे यह आर्थराइटिस से अलग है

अगर आप लगातार एक ही पॉजीशन में आठ से नौ घंटे तक बैठे रहते है या फिर आपकी दिनचर्या में हैवी वर्कआउट शामिल है तो आपको यह समस्यास हो सकती है।

जानिए क्‍यों होती है शरीर के कुछ अंगों में ऐंठन, कैसे यह आर्थराइटिस से अलग है
अगर आप लगातार एक ही पॉजीशन में आठ से नौ घंटे तक बैठे रहते है या फिर आपकी दिनचर्या में हैवी वर्कआउट शामिल है तो आपको यह समस्यास हो सकती है। ©Shutterstock.

Written by Yogita Yadav |Published : February 1, 2019 3:35 PM IST

कई बार हमें समझ ही नहीं आता कि हमारे शरीर में होने वाले दर्द का कारण क्या हैं और इसे वास्तव में किस नाम से पुकारा जाए। आपको बता दें कि हड्डियों के आसपास होने वाला दर्द मसक्‍यूलोस्‍केलेटल पेन का लक्षण है। आर्थराइटिस में दर्द ज्यादातर जोड़ों से शुरू होता है और आसपास के सॉफ्ट टिशूज तक जाता है। ज‍बकि मसक्यूलोस्केलेटल पेन न सिर्फ जोड़ों में बल्कि हड्डियों और उसके आसपास के लिगामेंट्स, सॉफ्ट टिशूज में भी होता है।

यह भी पढ़ें - बढ़ता ही जा रहा है स्‍वाइन फ्लू का प्रकोप, रहें सावधान

इन लोगों को हो सकती है यह समस्या

Also Read

More News

शरीर की हड्डी और पसलियों में दर्द होना कोई हैरानी की बात नहीं है। यह समस्या किसी भी व्यक्ति को होती है। जो लोग जॉब करते हैं और 8 से 9 घंटे एक ही पोजीशन में बैठे रहते हैं उन्हें अक्सर पसलियों में दर्द रहता है। इस तरह का दर्द खिलाड़ियों को भी होता है, जब वे अपनी फिजिकल ट्रेनिंग कम कर देते हैं या एक्सरसाइज बिल्कुल बंद कर देते हैं।

यह भी पढ़ें - रीढ़ की बीमारियों का कारगर इलाज है एमआईएस, जानिए कब करवानी चाहिए यह सर्जरी

मसक्यूलोस्केलेटल पेन के कारण

मसक्यूलोस्केलेटल पेन के कारणों में मूवमेंट्स, फ्रैक्‍चर, स्‍प्रेन, डिस्‍लोकेशन, बहुत ज्‍यादा देर तक बैठे रहना, गिरना आदि शामिल है। इसके अलावा पॉश्‍चर में बदलाव या बॉडी के खराब मैकेनिज्‍म के कारण स्‍पाइनल अलाइनमेंट और मसल्‍स शॉर्टनिंग की समस्‍या होती है। इससे दूसरी मसल्‍स का इस्‍तेमाल होता है जिससे दर्द होने लगता है।

यह भी पढ़ें – अनिल कपूर को लगता है कि उनका कंधा पत्‍थर का होता जा रहा है, जानिए क्‍या है यह बीमारी

मसक्‍यूलोस्‍केलेटल पेन के लक्षण

कुछ लोग पूरे शरीर में दर्द की शिकायत करते हैं। उन्हें मांसपेशियों में खिंचाव महसूस होता हैं। कभी-कभी, मांसपेशियों में ऐंठन या जलन भी महसूस होती है। इसके लक्षण हर व्यक्ति में अलग-अलग होते है-

  • दर्द
  • थकान
  • निद्रा संबंधी परेशानियां।

मसक्यूसलोस्काेेलेटल पेन का इलाज

यूं तो मसक्ययलोस्केलेटल पेन का इलाज दवाएं, फिजिकल थैरेपी, लोकल इंजेक्शन, ज्वाइंट रिप्लेसमेंट, स्पाइन डीकम्प्रेशन, एक्यूपंक्चर, एक्यूप्रेशर से ठीक हो सकता है। लेकिन डाक्टंर जिस तरह का दर्द होता है उसी के अनुसार इलाज की सलाह देते हैं। कई बार दर्द सिर्फ फिजिकल एक्सरसाइज या कम समय के लिए दवाएं लेकर भी ठीक हो सकता है। विशेष तौर पर इस दर्द के लिए अनुभवी फिजिशियन या आर्थराइटिस और दूसरी जोड़ों, हड्डियों और मसल्स की समस्या का इलाज करने वाले रूमेटोलोजिस्ट कहते हैं कि अगर यह दर्द ज्यादा सीरियस न हो तो इसे अपने आप ठीक होने का मौका देना चाहिए। लेकिन दर्द फिर भी बना रहे तो शुरुआती स्टेडज पर ही डॉक्टर से इलाज लेना शुरू कर देना चाहिए। कुछ मसक्यूलोस्केलेटल डिस्ऑरर्डर का निदान एक बार में नहीं हो पाता और समय के साथ इसके लक्षण भी बदलते रहते हैं। इस तरह की समस्या होने पर डॉक्टर इसके अनुसार इसका इलाज करते हैं।

मसक्यूरलोस्केरलेटल के अन्य उपचार

  • दर्दनाक जगहों के आस-पास संवेदनाहारी या एंटी-इंफ्लेमेटरी दवाओं के साथ इंजेक्शन
  • मसल्स को मजबूत बनाना और स्ट्रेाचिंग एक्सरसाइज
  • शारीरिक और व्यवसायिक चिकित्सा
  • एक्यूपंक्चर या एक्यू प्रेशर
  • रिलैक्सिंग/ बायोफीडबैक तकनीक
  • ऑस्टी्ओपैथिक मैनीपुलेशन।
  • Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

About the Author

... Read More