दुनिया को हंसाने वाले कपिल शर्मा भी हुए थे एंजाइटी के शिकार, जानिए कपिल को क्‍यों हुई थी एंजाइटी

Kapil Sharma Anxiety disorders : दुनिया को अपने चुटकुलों से हंसाने वाले कॉमेडी किंग कपिल शर्मा कुछ साल पहले एंजाइटी के शिकार हुए थे। जानिए एंजाइटी के कारण और बचाव।

WrittenBy

Written By: Atul Modi | Published : February 18, 2021 4:40 PM IST

टीवी इंडस्‍ट्री के कॉमेडी किंग कपिल शर्मा के चुटकुलों पर हर कोई हंसने पर मजबूर हो जाता है। मगर सबको हंसाने वाले कपिल शर्मा खुद भी कई बार एंजाइटी (Anxiety disorders) के शिकार हो चुके हैं। अपने साथी कलाकार सुनील ग्रोवर के साथ लड़ाई होने या बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान के साथ शूट कैंसल करने के कारण कपिल शर्मा हमेशा विवादपूर्ण चर्चाओं का हिस्सा बने रहे हैं। हालांकि कपिल ने अपने इस व्यवहार का कारण अपने बहुत अधिक व्यस्त व थका देने वाले शेड्यूल को बताया था।

एंजाइटी (Anxiety disorders) से उबरने में कपिल को लगे 3 महीने

कपिल शर्मा ने कहा कि मैंने स्वयं को बहुत नुकसान पहुंचाया और मुझे पूरी तरह ठीक होने में 3 महीने लग गए। उनसे सुनील ग्रोवर के साथ बहसबाजी होने का कारण पूछने पर उन्होंने बताया कि, "हां इसमें मेरी ही गलती थी। मुझे ऐसे चिल्लाना नहीं चाहिए था और ऐसे गाली भी नहीं देनी चाहिए थी। लेकिन उस समय उन्होंने भी मुझे गाली दी थी और सुनील भी मुझ पर चिलाए थे।"

यह सब उन्होंने उनकी आने वाली फिल्म फिरंगी के ट्रेलर लॉन्च के दौरान एक इंटरव्यू में बोला था। कपिल ने यह भी कबूला था कि उनकी सुनील के साथ कभी ज्यादा लड़ाई नहीं हुई थी। यह सब बातें जान बूझ कर फैलाई गईं और उन्होंने यह भी कहा था कि यदि सुनील उनके साथ दोबारा काम करना चाहेंगे तो वह आदरपूर्ण उनके साथ काम करना पसंद करेंगे। थोड़ा बहुत कुछ हुआ था लेकिन बहुत ही बढ़ा-चढ़ाकर बात कही गई थी। सुनील के साथ ज्यादा लड़ाई नहीं हुई थी और मैं उन्हें बहुत प्यार करता हूं और मैं उनके साथ काम करना बहुत पसंद करता हूं। इसलिए मैं थोड़ा बहुत परेशान था लेकिन जो भी हुआ उसके बाद भी मैं सुनील से बहुत प्रेम करता हूं।

कपिल ने यह भी कहा था कि, "मैं यह चाहता हूं कि सुनील मेरी फिल्म का ट्रेलर लॉन्च करें। मैंने उन्हें इस उद्देश्य हेतु बुलाया भी था परन्तु वह एक शो के लिए कनाडा में थे। यदि वह होते तो वह इस ट्रेलर लॉन्च पर जरूर आते। कपिल ने यह खुलासा किया था कि उस समय उनके मूड स्विंग होने का कारण फिरंगी फिल्म के किसी मेंबर की मृत्यु होना था। इस कारण वह अंदर से बहुत डिस्टर्ब हो गए थे और इसी दौरान उनके दो कर्मचारियों का आपस में झगड़ा भी हो गया था। इस प्रकार उनका गुस्सा सातवें आसमान पर जा पहुंचा था।"

वह कह रहे कि वे सुनील को लगभग 9 साल से जानते थे और कपिल को उनसे कोई शिकायत भी नहीं थी। उन्होंने यह भी कहा था कि, "आपके पास एक बड़ी टीम हो जाती है तो आपको बहुत सी चीजें संभालनी होती हैं और मैं उस काम में बिल्कुल भी माहिर नहीं हूं।"इस प्रकार वह अंदर से बहुत परेशान थे और उनके गुस्से के कारण ही मीडिया में यह सब बातें फैल गई थीं।

एंजाइटी क्‍या होती है, जिससे ग्रसित थे कपिल शर्मा

एंजाइटी को हिंदी में चिंता कहते हैं। यह एक सामान्य भावनात्‍मक विकार है। हालांकि, जब कोई व्यक्ति नियमित रूप से चिंता में डूबा रहता है, तो यह एक मेडिकल डिसऑर्डर बन जाता है। एंजाइटी डिसऑर्डर मानसिक स्वास्थ्य का ऐसा स्‍टेज है जिसमें व्‍यक्ति अत्यधिक घबराहट, डर, आशंका और चिंता का शिकार हो जाता है। चिंता में व्‍यक्ति की भावनाओं में परिवर्तन होता है। चिंता व्‍यक्ति को दिन-प्रतिदिन के जीवन को गंभीरता से प्रभावित कर सकती है।

एंजाइटी से बचाव के लिए क्‍या करें?

  • खुद को अकेला न रखें
  • फैमिली के टच में रहें
  • हेल्‍दी डाइट लें
  • रोजाना योग, ध्‍यान और प्राणायाम करें
  • भावनाओं में परिवर्तन होने पर एक्‍सपर्ट की सलाह लें
Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source