यूरिक एसिड बढ़ने से हो सकती है गाउट की समस्‍या, जानें कितना होना चाहिए महिलाओं का नॉर्मल यूरिक एसिड

गाउट (Gout) एक ऐसी बीमारी है जो लंबे समय तक रह सकती है इसलिए इसे दवा और सही खानपान से कंट्रोल किया जा सकता है। तो जानते हैं कि महिलाओं में नॉर्मल यूरिक एसिड लेवल के बारे में।

WrittenBy

Written By: Rashmi Upadhyay | Updated : August 25, 2022 5:39 PM IST

यूरिक एसिड (Uric Acid), ब्‍लड में पाया जानेवााला एक कैमिकल है। शरीर में यूरिक एसिड तब बनता है जब शरीर प्यूरीन नाम का कैमिकल रिलीज करता है। यूरिक एसिड का नॉर्मल रहना बहुत जरूरी है। अगर ये बढ़ने लगे तो शरीर में कई तरह की दिक्‍कतें होने लगती हैं। कई ऐसे फूड होते हैं जिनमें प्‍यूरीन कैमिकल होता है। अगर लंबे समय तक ऐसे फूड्स का सेवन जारी रखा जाए तो यूरिक एसिड बढ़ जाते हैं। आमतौर पर यूरिक एसिड ब्‍लड के द्वारा किडनी तक पहुंचता है और फिर फिल्‍टर होकर पेशाब के रास्‍ते से बाहर निकल जाता है। अगर समय रहते इनका सीमित मात्रा में सेवन न किया जाए तो गठिया, गाउट, हाथ पैरों में दर्द और सूजन आ जाती है। गाउट की समय को समय के साथ कंट्रोल न किया जाए तो हड्डियां डैमेज होने लगती हैं। गाउट (Gout) एक ऐसी बीमारी है जो लंबे समय तक रह सकती है इसलिए इसे दवा और सही खानपान से कंट्रोल किया जा सकता है। तो आइए जानते हैं कि महिलाओं और पुरुषों का कितना होना चाहिए नॉर्मल यूरिक एसिड।

क्‍या होता है नॉर्मल यूरिक एसिड (What is Normal Uric Acid in hindi)

रिपोर्ट्स बताती हैं कि एक महिला का नॉर्मल यूरिक एसिड 2.4-6.0 mg/dL होना चाहिए और एक पुरुष का नॉर्मल यूरिक एसिड 3.4-7.0 mg/dL माना जाता है। अगर खून में यूरिक एसिड की मात्रा 7 mg/dL से ज्‍यादा होने लगे तो किडनी में पथरी, गाउट और गठिया जैसी समस्‍याएं शुरू होने लगती हैं। महिलाओं की तुलना में पुरुषों कायूरिक एसिड हाई रहता है।

ब्‍लड में यूरिक एसिड बढ़ने के क्‍या कारण हैं (Uric Acid Causes in hindi)

  • ओबेसिटी
  • ज्‍यादा मात्रा में शराब का सेवन
  • हाइपोथायरायडिज्म
  • सोरायसिस
  • प्‍यूरीन से लैस फूड खाना
  • स्‍मोकिंग करना
  • शारीरिक काम न करना, आदि।

यूरिक एसिड को कैसे कंट्रोल कर सकते हैं? (How to control uric acid in hindi)

  • पैक्‍ड फूड का सेवन न करें
  • कैचअप से दूर रहें
  • चॉकलेअ, चिप्‍स और बिस्‍कुट का सेवन सीमित मात्रा में करें
  • रोज कम से कम 30 मिनट एक्‍सरसाइज करें
  • रोज कम से कम 1 फ्लोर चढ़ें या 10 से 15 सीढ़‍ियां चढ़ें
  • हफ्ते में कम से कम 2 दिन स्‍ट्रेन्‍थ ट्रेनिंग करें
  • रोज स्‍ट्रेचिंग, योगा और सिटिंग अप्‍स एंड डाउन करें।

gout in india

यूरिक एसिड को कम करने के लिए घरेलू नुस्‍खे (Home Remedies for uric acid in hindi)

  • खाली पेट अजवाइन का सेवन करें
  • यूरिक एसिड को कम करने के लिए संतरा, मौसमी, अंगूर और नींबू का सेवन फायदेमंद होता है
  • एप्‍पल साइडर विनेगर भी यूरिक एसिड को कम करना है
  • नियमित रूप से भीगे हुए साबुत अनाज का सेवन करें
  • डाइट में फल, सब्जियां और जूस शामिल करें
  • रोज कम से कम 8 से 10 ग्‍लास पानी पीएं।
Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source