जानें क्‍या है फॉलिक्युलाइटिस, कैसे रेजर फैला रहा है यह बीमारी?

किसी दूसरे का रेजर इस्‍तेमाल करने से पहले दोबारा सोच लें, इससे हो सकते हैं कई भयंकर संक्रमण।

WrittenBy

Written By: Yogita Yadav | Updated : August 31, 2018 11:14 AM IST

आमतौर पर लोग शेव करने के लिए रेजर का इस्‍तेमाल करते हैं। बहुत से लोग एक ही रेजर को कई बार इस्‍तेमाल करते हैं, तो इनमें से कुछ एक-दूसरे का रेजर या एपिलेटर  भी शेयर कर लेते हैं। पर क्‍या आप जानते हैं कि रेजर के मामले में आपकी यह छोटी सी लापरवाही आपको गंभीर संकट में डाल सकती है। इससे न केवल आप कई तरह के खतरनाक संक्रमण की चपेट में आ सकते हैं, बल्कि इससे जान भी जा सकती है।

रिमूविंग क्रीम से बेहतर है रेजर

आजकल हेयर रिमूविंग के लिए कई तरह के केमिकल प्रोडक्‍ट आ गए हैं। पर यह सभी प्रोडक्‍ट स्किन के लिए बहुत खतरनाक हैं। इनसे रेशेज, छोटे छाले और इंटरनल इंफेक्‍शन होने का भी खतरा बना रहता है। खास तौर से बिकनी लाइन और आर्म पिट में।  इसलिए माना जाता है कि किसी भी तरह की हेयर रिमूविंग क्रीम से रेजर बहुत बेहतर हैं। बशर्तें कि इनकी साफ-सफाई पर पूरा ध्‍यान रखा जाए।

जरूरी है हाइजनिक रेजर

क्लीन शेव चेहरा रखने के लिए लड़के खूब मेहनत करते हैं। लड़के आजकल यूज एंड थ्रो रेजर का इस्‍तेमाल करते हैं। यह सही भी है। पर कई बार लड़किया बिकनी लाइन के अनवांटेड हेयर रिमूव करने के लिए एक ही रेजर का बार-बार इस्‍तेमाल करती रहती हैं। अगर इस रेजर की ठीक से सफाई न की जाए तो यह खतरनाक साबित हो सकता है।

यह भी पढ़ें - यूरीन पास करने में हो रही है दिक्‍कत, तो जरूर करवाएं प्रोस्‍टेट कैंसर की जांच

गलत रेजर के चयन से हो सकती हैं ये बीमारियां

  • स्किन इंफेक्शन : रेजर का इस्तेमाल करने के बाद अगर इसकी ठीक से सफाई न की जाए तो इसमें कई सूक्ष्म कीटाणु पनप जाते है। जिसके कारण आपको यीस्ट या फंगल इंफेक्शन हो सकता है। फलिक्युलाइटिस और रिगवार्म इंफेक्‍शन भी इन्‍हीं में से एक है। इसलिए हमेशा ठीक से साफ करके ही रेजर का इस्तेमाल करें और फिर ठीक से सुखाएं।
  • फॉलिक्युलाइटिस:अगर आप किसी दूसरे का इस्तेमाल किया हुआ रेजर यूज करते है तो आपको फॉलिक्युलाइटिस बीमारी हो सकती है। यह बालों की जड़ो की एक खतरनाक बीमारी है। इसके कारण स्किन में रैशेज हो सकते है। जिनमें मवाद भी पड़ सकता है। यह मवाद और संक्रमण यदि ज्‍यादा फैल जाए तो इससे जान को भी जोखिम में डाल सकता है।

यह भी पढ़ें - भारत में तैयार हो रहा है अहिंसा मीट, जानें कैसा होगा स्‍वाद

  •  हेपेटाइटिस : हेपेटाइटिस सी होने का एक कारण संक्रमित व्‍यक्ति के खून के कण का दूसरे व्‍यक्ति में जाना है। इसलिए अगर एक रेजर से एक से ज्यादा लोग शेविंग करते है तो आपको हेपेटाइटिस रोग होने का खतरा बढ़ जाता है। अगर कभी एक ही रेजर का इस्तेमाल करना पड़ जाए तो पहले उसे गर्म पानी में धो लें। जिससे कि उसके बैक्‍टीरिया या वायरस मर जाएं। कोशिश करें कि रेजर किसी से भी शेयर न करें। खासतौर पर हेपेटाइटिस के मरीजों के साथ।

यह भी पढ़ें - क्‍या पिता से बेटे को भी जा सकता है ब्रुगाडा सिंड्रोम, दिल के लिए है खतरनाक

  • एमआरएसए : Methicillin-resistant Staphylococcus aureus  (MRSA) यह एक गंभीर स्किन इंफेक्शन है। इस बीमारी में कई लोगों की जान भी जा चुकी है। इसका मुख्य कारण एक से ज्यादा लोगों के बीच रेजर शेयर करना था। इस रोग में स्किन में सूजन आ जाती है। इसके साथ ही स्किन लाल हो जाती है। एमआरएसए के कारण बुखार तो कई बार इंफेक्शन वाली जगह में पानी भरने की समस्या हो जाती है।
Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source