कपड़े के पैड और डिस्पोजेबल पैड के इस्तेमाल में क्या अंतर है!

जानें क्या reusable cotton pads डिस्पोजेबल पैड से बेहतर हैं?

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Published : October 3, 2017 3:56 PM IST

मैं आपके बारे में नहीं जानती, लेकिन जलाशयों में इकट्ठे हुए कचरे के ढेर को देखकर मैं यब बात सोचने लगी कि आखिर हम कितना कचरा पैदा करते हैं। इसलिए, मैंने प्लास्टिक के बजाय कांच से बनी पानी की बोतल का उपयोग करना शुरु किया और डिस्पोजेबल पैड की बजाय कपड़े से बने पैड का उपयोग करना शुरु कर दिया। मैंने दोबारा इस्तेमाल किए जाने वाले और सुगंध-रहित कॉटन के कपड़े से पैड का इस्तेमाल करना शुरु किया जो 2-3 वर्षों तक चल सकता है(अगर आप उनकी अच्छी देखभाल करते हैं।) यहां मैं उनके बारे में ही थोड़ी जानकारी दे रही हूं।

सूती कपड़े के पैड कितने सुविधाजनक थे?

मैं उन्हें इस्तेमाल करने के बाद फेंक नहीं सकती, लेकिन जब भी मैं उन्हें साफ करती हूं तो वह काम मुझे परेशानीभरा और बुरा लगता है। कभी-कभी, दाग आसानी से नहीं साफ होते, इसीलिए मैंने उन्हें कभी-कभी वॉशिंग मशीन में भी साफ करने की कोशिश की, लेकिन उन्हें हाथ से साफ करना ही आसान रहा। ऐसा कहा जा सकता है कि इन पैड्स की सफाई में मेरे हाथों की अच्छी कसरत हो गयी।

क्या वे डिस्पोजेबल पैड से बेहतर हैं?

लेकिन सच यह है कि आप इन रियूजेबल पैड को दोबारा इस्तेमाल किए जा सकनेवाले पैड्स को फेंक नहीं सकते हैं, और इसका मतलब यह भी है कि आपके पास हमेशा इस्तेमाल करने के लिए 1-2 पैड होगें ही। इसलिए अगर कभी अचानक से पीरियड्स शुरु हो जाएं तो मुझे केमिस्ट की दुकान पर जाकर पैड खरीदने के बारे में चिंता करने की ज़रूरत नहीं है। और चूंकि कपड़े के पैड थोड़ा ज़्यादा लंबे होते हैं, रात में कभी भी मेरे बिस्तर पर दाग नहीं पड़ते। उनसे मुझे पूरी कवरेज मिलती है और लीक होने का भी  कोई डर नहीं होता। यहां तक कि ऑफिस में भी, मैं अपने पैड के बारे में बहुत कम सोचती हूं, क्योंकि मुझे पता है कि मुझे कोई खास दिक्कत नहीं आनेवाली।

क्या कपड़े के पैड भारी लगते हैं?

जहां वे डिस्पोजेबल पैड हमेशा थोड़े भारी महसूस होते रहे, लेकिन कपड़े के पैड कभी भारी नहीं लगे। वे ज़्यादातर डिस्पोजेबल पैड की तुलना में पतले होते हैं जबकि ज़्यादा नमी भी सोखते हैं।

क्या मैं कपड़े के पैड का उपयोग जारी रखूंगी?

मुझे लगता है कि वे मेरे लिए वाकई अच्छी तरह से काम आएंगे, और मुझे कभी उनकी कमी महसूस नहीं होगी। हालांकि, जब मैं सफर करती हूं और मैं धोने और सुखाने के काम नहीं करना चाहती, तब मैं डिस्पोजेबल पैड का इस्तेमाल करती हूं।

Read this in English

अनुवादक-Sadhna Tiwari

चित्रस्रोत- Shutterstock Images

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source