
... Read More
Written By: Anshumala | Published : November 24, 2018 11:12 AM IST
माउथवॉश में एल्कोहल होने की वजह से यह आपके लिए हानिकारक हो सकता है। © Shutterstock.
मुंह को स्वस्थ रखने के लिए इसका खास ख्याल रखना जरूरी होता है। अगर आप अपने मुंह का ध्यान नहीं रखते हैं तो बैक्टीरिया एकत्रित होने लगते हैं। साथ ही सांस से बदबू की समस्या आने लगती है। सांस की बदबू दूर करने के लिए लोग माउथवॉश का इस्तेमाल करने लगते हैं मगर किसी भी चीज का ज्यादा इस्तेमाल आपके लिए हानिकारक होता है साथ ही माउथवॉश में एल्कोहल होने की वजह से यह आपके लिए हानिकारक होता है। माउथवॉश सांसों की बदबू को थोड़े समय के लिए दूर करते हैं। इसे हमेशा के लिए दूर नहीं करते हैं। माउथवॉश के इस्तेमाल की वजह से कई ओरल हेल्थ समस्याएं हो सकती हैं। जानें, माउथवॉश के इस्तेमाल से होने वाले नुकसानों के बारे में।
माउथवॉश से होने वाले नुकसान
हो सकती है मुंह में जलन
माउथवॉश की वजह से मुंह में जलन हो सकती है। माउथवॉश में उच्च मात्रा में एल्कोहल होने के साथ एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं जो मुंह के अंदर टिशू में दर्द कर सकते हैं इसलिए एल्कोहल बेस्ड माउशवॉश का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। इससे मुंह में छाले भी हो सकते हैं।
स्वास्थ्य के लिए हानिकारक
अगर आप गलती से माउथवॉश का इस्तेमाल कर लेते हैं तो यह आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है क्योंकि इसमें उच्च मात्रा में एल्कोहल होता है। यह खासकर बच्चों के लिए हानिकारक होता है।
मुंह को शुष्क बनाए
माउथवॉश की वजह से मुंह शुष्क हो सकता है। अत्यधिक मात्रा में एल्कोहल वाले माउशवॉश का इस्तेमाल करने से आपका मुंह शुष्क हो जाता है। जिससे कैविटी के साथ सांस से बदबू आने की समस्या हो सकती है।
ओरल हेल्थ प्रॉब्लम्स
माउथवॉश का इस्तेमाल करने से आपको कई ओरल प्रॉब्लम्स के बारे में पता नहीं चल पाता है। जब आप रोजाना माउथवॉश का इस्तेमाल करते हैं तो इससे सांसों की बदबू की समस्या छुप जाती है जिसकी वजह से आप इसका इलाज नहीं करवा पाते हैं।