... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Published : November 10, 2017 11:52 AM IST
अगर आप सोचते है बॉलिवुड फिल्मों में हमारी भावनाएं और सेहत की समस्याओं को जैसे-के-तैसे दिखाते हैं, तो आप गलत हैं ! इन बॉलिवुड फिल्मों में ब्लड और ऑरगन डोनेशन गलत तरीकों से दिखाया गया है। इसलिये जो फिल्मों में दिखाते है उसे सच ना माने।
1.अमर-अकबर-एन्थोनी में निरूपा रॉय का ब्लड डोनेशन: जहां तक मुझे पता है ब्ल्ड टेस्ट की सिरिज ब्लड ट्रांसफ्यूजन से पहले होती है, मगर इस फिल्म में ऐसा नही दिखाया है। बोतल जो तीनों हीरो से ब्लड लेने के लिये है वो ब्लड ऊपर की तरफ पंप कर रही है । मुझ पर विश्वास नहीं तो खुद देखिए !
2. हेल्लो ब्रदर में अरबाज खान का हार्ट ट्रांसप्लांट होता है । मगर अरबाज खान को जिसने हार्ट डोनेट किया (सलमान खान)। उसे लगता है वो जिंदा है, फिर उसे बाद में पता चलता है की वो उसका भ्रम था ।अरबाज खास जिस लड़की से प्यार करने लगता है, जिस लड़की से सलमान खान प्यार करता था। मगर रिअल लाइफ में ऐसा बिल्कुल नहीं होता है।
3. दिल ने जिसे अपना कहा सलमान और भूमिका के इस फिल्म में भूमिका चावला की हार्ट ट्रांसप्लांट होती है। फिल्म में दिखाया है की सलमान की प्रेमिका जो मर जाती है उसका हार्ट भूमिका को दिया जाता है। जैसे की उसकी प्रेमिका इसलिये मर गई थी ताकि ट्रांसप्लांट होने के बाद वो उससे प्यार करने लगे। क्या ये सच है ??
4. दिया और तुफान फिल्म में मधू का ब्रेन ट्रांसप्लांट एक लंबी प्रोसेस है। इसमे एक्ट्रेस का ब्रेन डॅमेज हो जाता है और उसे एक्टर (मिथुन चक्रवर्ती) का ब्रेन मिलता है। अगर आप फिल्म बारिकी से देखेंगे तो आपको पता चलेगा ब्रेन को रखने के लिये ओवन के निचले हिस्से मे बर्फ रखा है और उसके उपर के हिस्से में एक प्लास्टिक प्लेट में ब्रेन को रखा जाता है। जब एक्ट्रेस को बचाने का सिर्फ एक इलाज है, की उसका ब्रेन ट्रांसप्लांट करना होगा। तो इस पर कादर खान कहता है- " हो सकता है सर, उन दोनों के दिल मिलते थे, ख्यालात मिलते थे, जज़्बात मिलते थे, एहसास मिलते थे, तो उनके दिमाग जरूर मिलेंगे सर, जरूर मिलेंगे।
5. अगर आप सोचते है ब्रेन ट्रांसप्लांट बहुत बुरा था, तो आपको ह्रुदया कालेयम, तेलुगु कोमेडी फिल्म ने दिखाई हुई हार्ट ट्रांसप्लांट सर्जरी तो आप सोच भी नहीं सकते है। एक्टर हार्ट( जो एक्टर के 1/4 साइज का है) उसे वो हाथ में लेकर जाता है, और फाईट करते करते ये हार्ट आखिर में एक्टर के हाथ से सीधा आकर ऑपरेशन थिएटर में बेड पर लेटे हुए पेशंट के शरीर में ट्रे जैसे चीज में फिट हो जाता है। फिर डॉक्टर सर्जरी करते है और वो महिला बच जाती है। क्या हकिकत में ऐसा भी कभी होता है।
Read this in English.
Translated by Sushantdeep Sagvekar
चित्र स्त्रोत: Youtube.co/ Punjabiitotay90
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.