Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Bird Flu Symptoms in Hindi: चिकन दुनिया भर में सबसे अधिक खाया जाने वाला मांस है। यह कई लोगों के भोजन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, लेकिन इसकी गुणवत्ता और स्वच्छता पर ध्यान देना बहुत जरूरी है। संक्रमित चिकन खाने से फूड पॉइजनिंग, साल्मोनेला, एवियन फ्लू (H5N1) और अन्य बैक्टीरियल या वायरल संक्रमण हो सकते हैं। आइए, सैलुब्रिटास मेड सेंटर की जनरल फिजिशियन और स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. सुनीता नागपाल जानते हैं कि शुरुआत में दिखने वाले लक्षण-
गंध: ताजा चिकन में हल्की गंध होती है, जबकि दूषित चिकन से तेज, बदबूदार गंध आती है। अगर चिकन से अप्रिय गंध आ रही है, तो उसका सेवन न करें।
रंग: ताजा चिकन का रंग गुलाबी होता है। यदि चिकन का रंग हरा, ग्रे या पीला हो गया है, तो यह खराब होने का संकेत है। कुछ मामलों में, बैक्टीरियल संक्रमण की वजह से चिकन पर धब्बे भी दिखाई दे सकते हैं।
सतह की बनावट: ताजा चिकन की सतह चिकनी होती है। यदि चिकन चिपचिपा या लसलसा महसूस हो रहा है, तो यह दूषित हो सकता है।
रक्त के धब्बे और असामान्य वृद्धि: अगर चिकन में असामान्य रक्त के धब्बे, गांठें, या सूजन दिख रही हो, तो यह संक्रमण का संकेत हो सकता है। ऐसे चिकन को तुरंत फेंक देना चाहिए।
पैकेजिंग और स्टोरेज: अगर आप पैक किया हुआ चिकन खरीद रहे हैं, तो उसकी एक्सपायरी डेट जरूर देखें। अगर पैकेट में से कोई गंध आ रही हो या उसमें बहुत अधिक पानी जमा हुआ हो, तो यह खराब हो सकता है।
अगर कोई व्यक्ति संक्रमित या खराब चिकन का सेवन करता है, तो उसे निम्नलिखित स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं:-
फूड पॉइजनिंग: उल्टी, दस्त, पेट दर्द और बुखार हो सकता है।
साल्मोनेला संक्रमण: यह एक गंभीर बैक्टीरियल इंफेक्शन है जो शरीर में डिहाइड्रेशन और कमजोरी पैदा कर सकता है।
बर्ड फ्लू (H5N1): चिकन के जरिए इंसानों में फैलने वाला एक खतरनाक वायरल संक्रमण।
ई.कोलाई संक्रमण: यह पेट में गंभीर समस्याएं पैदा कर सकता है।
सही स्रोत से चिकन खरीदें: विश्वसनीय स्रोत से ही चिकन खरीदें। पैकेजिंग की तारीख और गुणवत्ता की जांच करें। यदि संभव हो, तो ऑर्गेनिक या प्रमाणित चिकन लें।
चिकन को सही तरीके से स्टोर करें: चिकन को उचित तापमान पर फ्रिज में रखें और इसे अन्य खाद्य पदार्थों से अलग रखें ताकि क्रॉस-कंटैमिनेशन न हो। साथ ही अगर एक बार फ्रीजर से निकालकर बाहर रखें तो चिकन को पका लेना चाहिए, उसे वापस फ्रीजर में न रखें।
चिकन धोने की जरूरत नहीं: कच्चे चिकन को साबुन या डिटर्जेंट से न धोएं। इसे ठंडे बहते पानी में धोकर पेपर टॉवल से सुखाएं।
चिकन को अच्छी तरह से पकाएं: चिकन को कम से कम 74 डिग्री सेल्सियस (165°F) के आंतरिक तापमान पर पकाएं ताकि सभी हानिकारक बैक्टीरिया नष्ट हो जाएं।
हाथों की सफाई: कच्चे चिकन को छूने के बाद हाथों को साबुन और पानी से अच्छी तरह धोएं।
चिकन का सेवन करते समय उसकी ताजगी, रंग, गंध और बनावट पर ध्यान देना आवश्यक है। साथ ही, उचित सफाई और पकाने की विधियों का पालन करके आप संक्रमण के जोखिम को कम कर सकते हैं और अपने स्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित कर सकते हैं।
Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।