Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
हृदय से जुड़ी एक ऐसी घटना जिसे लगभग हर इंसान महसूस करता है। आपके साथ भी कभी ना कभी ऐसा हुआ होगा जब आपकी दिल की धड़कन अचानक कुछ देर के लिए बढ़ जाती है। यह घटना सामान्य हार्ट बीट से थोड़ी अलग होती है। यह आमतौर पर कुछ सेकंड के लिए ही होता है और फिर अपने आप शांत हो जाता है। दरअसल, इस घटना को हार्ट पल्पिटेशन (Heart Palpitations) कहते हैं, जिसका हिंदी में मतलब है 'अचानक हृदय गति का बढ़ना'। हालांकि मेडिकल साइंस में इस घटना को हानिरहित माना जाता है, लेकिन इसके होने के कुछ कारण (Heart Palpitations Causes) हो सकते हैं। आइए जानते हैं।
कई बार हमारी तीव्र भावनाएं दिल की धड़कन को बढ़ाने वाले हार्मोन को रिलीज कर सकती हैं। ऐसे में आपका शरीर किसी भी तरह के खतरे का सामना करने के लिए तैयार हो जाता है, भले ही कोई खतरा सामने ना हो। इस तरह की घटनाएं अक्सर बहुत ज्यादा स्ट्रेस और एंजायटी की वजह से होती है।
एक्सरसाइज करना हमारे लिए अच्छा है मगर कई बार तेज दौड़ना या साइकिलिंग करना हमारे दिल की धड़कन को तेज कर देता है अगर एक्सरसाइज करते वक्त आपका दिल तेज धड़कता है तो हो सकता है आपने लंबे समय से एक्सरसाइज न किया हो। काफी गैप के बाद जब एक्सरसाइज करते हैं तो ह्रदय का पल्पिटेशन हो सकता है।
अक्सर कॉफी पीने के बाद भी हार्ट पल्पिटेशन हो सकता है। दरअसल कॉफी में कैफीन होता है, जो उत्तेजक का काम करता है। जो आपके हृदय की गति को बढ़ाता है। कैफीन किसी भी रूप में लेने के बाद इस तरह की घटनाएं देखने को मिल सकती हैं।
सिगरेट या अन्य तंबाकू वाले उत्पादों में निकोटिन पाया जाता है जो रक्तचाप को बढ़ाता है और हृदय की गति को तेज करता है। धूम्रपान को छोड़ना आपके हृदय के स्वास्थ्य के लिए बेहतर होता है। किसी भी रूप में लिया गया निकोटिन हृदय की धड़कन को अचानक से बड़ा सकता है।
अचानक हृदय की गति का बढ़ना कई बार दवाएं भी हो सकती हैं। कुछ दवाई जैसे एंटीबायोटिक्स, एंटीफंगल, अस्थमा इनहेलर, हाई ब्लड प्रेशर की मेडिसिन आदि दवाएं हार्ट पल्पिटेशन का कारण बन सकती हैं।