Covid-19 Vaccine: आपने भी कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगवा ली है तो भूलकर भी ना करें ये 5 काम, डॉक्टर ने कहा...

Covid-19 Vaccination | यह देखा गया है कि वैक्सीनेशन साइट पर भीड़भाड़ और उचित मास्क एवं डिस्टेंसिंग प्रोटोकॉल का पालन नहीं करने के कारण कई लोग संक्रमित हो रहें हैं।

WrittenBy

Written By: Atul Modi | Updated : June 23, 2021 7:01 AM IST

वर्ष की शुरुआत के दौरान वैक्सीन को लेकर हमने जो हिचकिचाहट देखी थी, हम देख रहे हैं कि वह कोविड-19 की इस दूसरी लहर के बाद कम हो गई है। इस बात से सहमत है कि भारत को म्युटेटेड वायरस के कारण सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है, लेकिन इसने अब अग्रेसिव वैक्सीनेशन ड्राइव के महत्व को पहले से ज्यादा उजागर किया है।

किसी भी व्यक्ति को जो भी वैक्सीन उपलब्ध हो, वह ले लेना चाहिए और किसी विशिष्ट वैक्सीन की प्रतीक्षा नहीं करनी चाहिए, लेकिन वैक्सीन को लेकर जो सावधानियां बरतनी चाहिए, वह बिलकुल अभिन्न ही हैं।

वैक्सीनेशन से पहले क्या करें:

1) वैक्सीन लेने से पहले यह सुनिश्चित करें कि आप वैक्सीन के लिए पात्र हैं और आप में कॉन्ट्राइंडिकेशन नहीं है। फ़ूड एलर्जी, ड्रग एलर्जी आदि की हिस्टरी डॉक्टर को अवश्य दी जानी चाहिए और वैक्सीन के लिए सेंटर जाते समय भी।

2) वैक्सीनेशन के लिए टाइम स्लॉट बुक करें और सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ समय पर पहुंचें। यह सुचारू कामकाज सुनिश्चित करेगा और वैक्सीनेशन सेंटर में बिताए जाने वाले समय को भी कम करेगा।

3) वैक्सीनेशन के लिए खाली पेट न जाएं और शांत और तनावमुक्त रहें।

4 ) रक्त को पतला करने वाली दवा कॉन्ट्राइंडिकेशन नहीं है, लेकिन कुछ चिकित्सक वैक्सीनेशन के बाद उस दिन की खुराक लेने की सलाह दे रहे हैं।

5) वैक्सीनेशन साइट पर 30 मिनट का अनिवार्य ऑब्ज़र्वेशन पीरियड होता है।

वैक्सीनेशन के बाद क्या करें:

1) वैक्सीन लेने के बाद के अगले 1-2 दिन कम तनावपूर्ण हो इस तरह प्लान करें, ताकि यदि आप वैक्सीन से संबंधित साइड इफेक्ट्स महसूस करते हैं, तो आप आराम कर सकें और उसपर ध्यान दे सकें।

2) वैक्सीन से संबंधित साइड इफेक्ट जैसे हाथ में दर्द/सूजन, सिरदर्द, शरीर में दर्द, फ्लू जैसे लक्षण और बुखार होने की आशंका रहती है।

3) अपने चिकित्सक को या वैक्सीनेशन साइट की हेल्पलाइन पर लक्षणों को रिपोर्ट करें।

4) दूसरी खुराक के लिए रिमाइंडर लगाएं।

5 ) यदि आपने दोनों खुराकें ले ली हों तो वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट लेना न भूलें क्योंकि यह आधिकारिक कारणों जैसे नौकरी, यात्रा, आदि के लिए महत्वपूर्ण हो सकता है।

6) यह ज़रूर सुनिश्चित करें कि वैक्सीनेशन साइट पर आप मास्क प्रोटोकॉल और डिस्टेंसिंग का पालन कर रहे हैं।

7) घर जाने के बाद नहाने के लिए जाएं, अपने कपड़े धोने के लिए रखें और अपने आप को और वैक्सीनेशन सेंटर में जो सामान आप ले गए थे, उसे सॅनीटाइज़ करना न भूलें।

Inputs: डॉ. सोनम सोलंकी, कंसल्टेंट पल्मोनोलॉजिस्ट & ब्रॉन्कोस्कोपिस्ट, मसीना हॉस्पिटल

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.