WHO से जानिए कोरोना और स्वाइन फ्लू में फर्क? इन 2 लक्षणों के दिखने पर तुरंत कराएं स्वाइन फ्लू टेस्ट
Difference Between Corona And Swine Flu: कोरोना और स्वाइन फ्लू के शुरुआती लक्षण एक जैसे ही होते हैं। लेकिन व्यक्ति किस संक्रमण से ग्रसित है इसका पता लक्षण देखकर नहीं बल्कि लैब में टेस्ट द्वारा पता चलता है।
विश्व स्वास्थ्य संगठन (World Health Organization) के अनुसार कोरोनावायरस का ऑफिशियल नाम COVID-19 है। क्या है कोरोनावायरस? (What is Coronavirus) कोरोनावायरस कोई एक वायरस नहीं बल्कि कई तरह के वायरस की एक बड़ी फैमिली है। जो MERS (Middle East Respiratory Syndrome) से लेकर SARS (Severe Acute Respiratory Syndrome) जैसी बीमारियों का कारण बनती है। नोवल कोरोनावायरस (CoV), कोरोनावायरस की फैमिली से आने वाला एक वायरस है जो आज से पहले इंसानों में कभी नहीं मिला। हालांकि कोरोना फैमिली से आने वाले अन्य वायरस पहले भी इंसानों को संक्रमित कर चुके हैं। कोरोनावायरस इंफेक्शन पहली बार चीन के वुहान शहर में मिला था। कोरोनावायरस को उसके स्वभाव से जूनोटिक (Zoonotic) कहा जाता है यानी कि ऐसा संक्रमण जो जानवरों से इंसानों में फैलता है। लेकिन CoV19 इंसानों से इंसानों में ही फैल रहा है।
स्वाइन फ्लू से कैसे अलग है कोरोनावायरस? (What Differentiates Coronavirus With Swine Flu )
विश्व स्वास्थ्य संगठन ( World Health Organization) के अनुसार COVID-19 की मृत्यु दर के बारे में किसी भी निर्णय पर पहुंचकर कुछ बोलना अभी जल्दबाजी होगा। क्योंकि अभी तक क्लीयर रिपोर्ट नहीं हैं जो ये बता सके कि कोरोनावायरस कितना खतरनाक है। हालांकि हेल्थ एक्सपर्ट अभी रिसर्च कर रहे हैं कि आखिर ये वायरस कहां से आया है और इसका नेचर क्या है। एक्सपर्ट का मानना है कि कोरोना के निम्न लक्षण 2 से 14 दिनों के बाद दिखाई दे सकते हैं।
कोरोनावायरस के लक्षण (Symptoms Of Coronvirus)
- बुखार
- खांसी
- सांस लेने में दिक्कत
- उल्टी
- नाक बहना
- गले में दर्द और सूखापन महसूस होना
क्या होता है स्वाइन फ्लू (What Is H1N1 influenza or Swine Flu)
कोरोनावायरस की तरह ही स्वाइन फ्लू भी एक वायरस है जो H1N1 वायरस के कारण होता है। यह वायरस सुअरों में पाया जाता है, इसलिए इसका नाम भी स्वाइन फ्लू रखा गया। H1N1 वायरस या स्वाइन फ्लू सुअरों से इंसानों में आता है और फिर एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैलता है। साल 2009 में पहली बार स्वाइन फ्लू का मामला इंसानों में देखा गया था, लेकिन तब तक इसने महामारी का रूप ले लिया था। हालांकि विश्व स्वास्थ्य संगठन (World Health Organization) ने साल 2010 में स्वाइन फ्लू को महामारी घोषित किया था। हालांकि एक्सपर्ट कहते हैं कि 2009-10 में स्वाइन फ्लू जितना गंभीर संक्रमण था अब उसका प्रभाव उतना नहीं रह या है। सावधानी बरते पर और समय पर टेस्ट कराने से इसका इलाज पूरी तरह से संभव है।
स्वाइन फ्लू के लक्षण (Swine Flu Symptoms)
- तेज बुखार
- सिर में दर्द
- गले में दर्द और खराश
- ठंड लगना और नाक बहना
- बेचेनी और घबराहट होना
कब कराना चाहिए स्वाइन फ्लू टेस्ट? (When Should Swine Flu Test Be Done)
हालांकि कोरोना और स्वाइन फ्लू के शुरुआती लक्षण एक जैसे ही होते हैं। लेकिन व्यक्ति किस संक्रमण से ग्रसित है इसका पता लक्षण देखकर नहीं बल्कि लैब में टेस्ट द्वारा पता चलता है। WHO के अनुसार इस तरह के लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टर के पास जाना चाहिए और टेस्ट कराना चाहिए। अगर आप कोरोना टेस्ट करा चुके हैं और दवा से भी आराम नहीं मिल रहा है तो आपको स्वाइन फ्लू टेस्ट (Swine Flu Test) कराना चाहिए।