डायबिटीज में नाश्ता कब करना चाहिए, जानिए शुगर नियंत्रित रखने के लिए ब्रेकफास्ट करने का सबसे सही समय

Breakfast Time For Diabetes Patient: सुबह इस समय नाश्ता करने से आपका ब्लड शुगर बढ़ सकता है, जानिए डायबिटीज रोगियों के लिए नाश्ता करने का सबसे अच्छा और सबसे खराब समय क्या है?

WrittenBy

Written By: Atul Modi | Updated : July 26, 2023 6:02 PM IST

Breakfast Time For Diabetes Patient: डायबिटीज से पीड़ित लोगों को सुबह सबसे पहले नाश्ता करने में जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए क्योंकि जब डायबिटीज की बात आती है, तो यह सिर्फ 'आप क्या खाते हैं' नहीं, बल्कि 'आप कब खाते हैं' भी मायने रखता है, जो पूरे दिन आपके ब्लड शुगर को प्रभावित कर सकता है। उदाहरण के लिए, नाश्ते का समय डायबिटीज के लिए महत्वपूर्ण फैक्टर है और दिन का सबसे महत्वपूर्ण भोजन गलत समय पर खाने से आपके ग्लूकोज के स्तर पर असर पड़ सकता है और समय के साथ ऐसा करने से आपको डायबिटीज की कई जटिलताओं का खतरा हो सकता है। डायबिटीज एक मेटाबॉलिक डिसऑर्डर है जहां शरीर या तो इंसुलिन का अच्छी तरह से उपयोग नहीं कर पाता है या बिल्कुल भी इसका उत्पादन नहीं कर पाता है। दवा के अलावा, लोगों को जीवनशैली में बदलाव लाने की सलाह दी जाती है जो उन्हें बीमारी से निपटने में मदद कर सकती है। व्यायाम, आहार, तनाव कम करना और अच्छी नींद ऐसे कई कारक हैं जो डायबिटीज को नियंत्रण में रखने में मदद कर सकते हैं।

एक्सपर्ट्स का कहना है कि जो लोग डायबिटीज से पीड़ित हैं उन्हें सुबह उठते ही सबसे पहले नाश्ता करने में जल्दबाजी बिल्कुल भी नहीं करनी चाहिए क्योंकि इस समय आपके शरीर में रक्त शर्करा का स्तर स्वाभाविक रूप से अधिक होता है। अगर आप जागने के तुरंत बाद खाते हैं, तो आपको पूरे दिन डायबिटीज को नियंत्रित करना मुश्किल हो जाएगा।

डायबिटीज वाले लोगों के लिए नाश्ता करने का सबसे खराब समय क्या है?

जैसा कि हम सभी ने सुना ही है कि नाश्ते को दिन का सबसे जरूरी भोजन कहा जाता है, तो निश्चित रूप से गलत समय पर लेना एक बड़ी प्रॉब्लम ला सकता है। डॉक्टर्स और एक्सपर्ट्स के अनुसार नाश्ता करने का सबसे खराब समय सुबह जागने के तुरंत बाद होता है क्योंकि इस समय स्वाभाविक रूप से आपके शरीर में कोर्टिसोल और ग्रोथ हार्मोन जैसे हार्मोन रिलीज होने के कारण ब्लड शुगर लेवल का स्तर बढ़ा हुआ ही होता है।

डायबिटीज पेशेंट्स के लिए नाश्ता करने का सबसे अच्छा समय क्या है?

डायबिटीज के रोगियों के लिए नाश्ता करने के सही समय सुबह उठने के एक या दो घंटे बाद होता है। विशेषज्ञों के अनुसार, "शरीर में कोर्टिसोल और ग्लूकागन जैसे हार्मोन रिलीज होने में काफी समय बीत चुका होता है, इस समय के दौरान सही आहार इन हार्मोंस के स्रावित होने के कारण शुगर के स्तर में वृद्धि को रोकने में सहायता करता है।"

डायबिटीज के रोगियों के लिए बेस्ट नाश्ता

डायबिटीज वाले लोगों के लिए संतुलित और पौष्टिक आहार की सिफारिश की जाती है, अगर किसी को तुरंत नाश्ता करने की आवश्यकता होती है, तो यहां कुछ गए विकल्प दिए गए हैं:

  • कम से कम एक कटोरा ओट्स
  • कम कार्बोहाइड्रेट्स और हाई प्रोटीन वाले उबले अंडे या अंडों से बना ऑमलेट
  • कम शुगर वाली फलों की स्मूदी
  • ताजे फल जैसे: सेब, नाशपाती, पपीता