Stomach Cancer: कैंसर का 14वां सबसे आम प्रकार है पेट का कैंसर, इस बीमारी के होने पर शरीर में दिखते हैं ये 9 लक्षण

Stomach Cancer Causes And Symptoms In Hindi: पेट का कैंसर मनुष्‍य को होने वाला 14वां सबसे आम कैंसर है, विशेषज्ञों के अनुसार, पेट में कैंसर होने के 3 प्रमुख कारण हैं जबकि कैंसर होने पर शरीर में 9 खास तरह के लक्षण दिखाई देते हैं।

WrittenBy

Written By: Atul Modi | Updated : June 2, 2021 8:01 AM IST

कैंसर के अन्य प्रकारों की तरह, पेट का कैंसर (Stomach Cancer) बेहद गंभीर रोग है। यह कैंसर का 14वां सबसे आम प्रकार है। यह तब होता है जब आपके पेट में स्वस्थ कोशिकाएं बदलती हैं और नियंत्रण से बाहर होने लगती हैं। यह कोशिकाएं समय के साथ धीरे-धीरे खराब होने लगती हैं। यह आपके पेट के किसी भी हिस्से में शुरू हो सकता है और आपके शरीर के अन्य क्षेत्रों में भी फैल सकता है, जिसमें आपके लीवर, फेफड़े और हड्डियां शामिल हैं।

आपको जानकर हैरानी होगी कि अमेरिका में हर साल लगभग 28000 लोग इसे प्राप्त करते हैं। साथ ही इसके निदान वाले लगभग 60% लोग 65 वर्ष से अधिक उम्र वाले हैं। पुरुषों में महिलाओं की तुलना में इसे प्राप्त करने की अधिक संभावना होती है। 1930 के दशक तक यह अमेरिका में कैंसर से होने वाली मौतों का प्रमुख कारण था, लेकिन अब यह कैंसर का 14वां सबसे आम प्रकार बन गया है।

लेकिन अच्छी खबर यह है कि विशेषज्ञ बताते हैं, कि पेट के कैंसर के कुछ लक्षण और संकेतों को पहचान कर हम इस गंभीर समस्या से आसानी से लड़ सकते हैं। इससे पहले कि हम इसके लक्षण और संकेतों की बात करें, आइए पहले जानते हैं कि पेट के कैंसर के क्या कारण हैं।

पेट के कैंसर के कारण (Causes of Stomach Cancer)

1. हैलीकॉप्टर पायलॉरी (Helicobacter pylori)

यह एक प्रकार का बैक्टीरिया है जो आपके पेट में अल्सर और सूजन का कारण बनता है। यह गैस्ट्रिक कैंसर (Gastric Cancer) के मुख्य कारणों में से एक है। इसके विभिन्न स्ट्रेन (Strain) हैं, जिनमें से कुछ में कैंसर का खतरा अधिक होता है। आपके शरीर में यह बैक्टीरिया है या नहीं, यह जानने के लिए आपका डॉक्टर इसका टेस्ट कर सकता है।

2. चिकित्सा का इतिहास (Medical History)

यदि आपके परिवार में किसी को पेट का कैंसर हुआ है या आपके पेट की सर्जरी हुई है, तो आपको पेट का कैंसर होने की अधिक संभावना है। कुछ चिकित्सीय स्थितियां भी आपके अवसरों को बढ़ा सकती हैं जैसे- पर्निशियस एनीमिया, घातक रक्ताल्पता (जब आपके शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं बहुत कम होती हैं, क्योंकि आपको विटामिन बी 12 की अधिक आवश्यकता होती है), फैमिली एडिनोमेटस पॉलीपोसिस (जब आपके पेट और कोलन जैसे क्षेत्रों में पॉलीप्स होते हैं), और एक्लोरहाइड्रिया (जब आपके पाचन द्रव में पर्याप्त एसिड नहीं होता है)।

3. खराब लाफस्टाइल (Poor Lifestyle)

रोजाना आप जो कुछ भी करते हैं, वह आपके पेट का कैंसर होने की संभावना को प्रभावित कर सकता है। बहुत सारे स्मोक्ड खाद्य पदार्थ, नमकीन मछली और मांस, और मसालेदार सब्जियों का सेवन करने पेट के कैंसर के जोखिम को बढ़ाता है, साथ ही फल और सब्जियां का पर्याप्त सेवन न करना भी इसका एक मुख्य कारण हैं। यदि आप धूम्रपान करते हैं, बहुत अधिक शराब पीते हैं, या आपा वजन बहुत अधिक है, तो भी आपको इस कैंसर के होने की अधिक संभावना हो सकती है।

अब जानिए पेट के कैंसर के लक्षण (Symptoms of Stomach Cancer)

पेट का कैंसर होने पर आपको कुछ लक्षण दिखाई दे सकते हैं, जिनमें शामिल हैं:

  1. थकान होना
  2. थोड़ा सा भी खाने के बाद फूला हुआ या भरा हुआ महसूस करना
  3. दर्दनाक हार्टबर्न और अपच
  4. जी मिचलाना और उल्टी आना
  5. पेट दर्द
  6. दस्त या कब्ज की समस्या होना
  7. बिना किसी कारण के वजन कम होना
  8. भूख न लगना
  9. मल में खून आना या काला मल

नोट: कई बार ऐसा भी हो सकता है कि आपको कोई लक्षण दिखाई न दें, क्योंकि कभी-कभी लक्षण तब तक दिखाई नहीं देते हैं, जब तक कि यह आपके शरीर के दूसरे भाग में फैल न जाए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.