... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
सामान्य सर्दी-जुकाम बड़ी आसानी से एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में ट्रांसफर हो जाता है। © Shutterstock
सर्दी-जुकाम होना आमबात है। खासकर बदलते मौसम में, लेकिन कुछ लोगों को साल के 12 महीनों में से 10 महीने जुकाम रहता ही है। अगर आप भी उन लोगों में शामिल हैं तो आपको परेशान होने की कोई जरूरत नहीं है क्योंकि आप अकेले नहीं हैं, जो इस तरह की समस्या से दो-चार हो रहे हैं। जानते हैं कि किन वजहों से आप आए दिन बीमार पड़ जाते हैं।
यह भी पढ़ें- छींक और उबासी में आदित्य मुद्रा, फाइलेरिया में उद्गीत प्राणायाम करने से मिलेगी राहत
सही तरीके से हाथ न धोना
सामान्य सर्दी-जुकाम बड़ी आसानी से एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में ट्रांसफर हो जाता है। सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल ऐंड प्रिवेंशन की मानें तो कम से कम 20 सेकंड तक अच्छी तरह से हाथ धोना चाहिए। इसके अलावा खाना खाने से पहले, टॉयलेट यूज करने के बाद, किसी बीमार व्यक्ति की देखभाल के बाद और खांसने या छींकने के बाद भी हाथों को अच्छी तरह से धोना चाहिए। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो आपको भी सर्दी-जुकाम होने का खतरा रहता है।
यह भी पढ़ें- इंफेक्शन प्रीवेन्शन वीक : यूरीनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन होने पर ध्यान में रखें ये 5 बातें
कमजोर इम्यूनिटी
इसमें कोई शक नहीं कि वैसे लोग जिनका इम्यून सिस्टम यानी रोगों से लड़ने की क्षमता कमजोर होती है वे जल्दी बीमार पड़ते हैं। इम्यूनिटी वीक होने की कई वजहें होती है जिसमें ऑटोइम्यून प्रॉब्लम, कुछ बीमारियां या फिर कई तरह की दवाईयां शामिल होती हैं जो शरीर को कमजोर बना देती हैं और रोगों से लड़ने की क्षमता खत्म हो जाती है।
शरीर में पानी की कमी
अगर आपका शरीर डिहाइड्रेटेड है यानी शरीर में पानी की कमी है तब भी आपका इम्यून सिस्टम यानी रोगों से लड़ने की क्षमता कमजोर हो जाती है, जिससे आपके बीमार पड़ने का खतरा बढ़ जाता है। खुद को हाइड्रेटेड रखकर आप बीमार पड़ने के खतरे को कई गुना कम कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें- इन्फेक्शन प्रीवेंशन वीक 2018: जानें इन्फेक्शन के प्रकार और कब हुई इस पर जागरुकता की शुरूआत
बार-बार चेहरा छूना
शरीर में कीटाणुओं के पहुंचने का सबसे आसान तरीका है हाथ। आपने अपने हाथ सही तरीके से नहीं धोएं हैं या फिर कोई गंदी जगह छूने के बाद आपने हैंडवॉश नहीं किया है और उसके बाद आप अपना चेहरा या मुंह छूते हैं तो हाथों में लगे कीटाणु बड़ी आसानी से हमारे शरीर के अंदर प्रवेश कर जाते हैं।
किसी चीज से ऐलर्जी
अगर आपको किसी चीज से ऐलर्जी है तो आपकी सर्दी-जुकाम की समस्या और ज्यादा बढ़ जाएगी। इतना ही नहीं एलर्जी की वजह से सर्दी के लक्षण भी आए दिन दिखते और बढ़ते नजर आते हैं। अगर आपकी सर्दी-जुकाम की समस्या 7 दिन के अंदर ठीक नहीं होती तो आपको डॉक्टर से संपर्क कर चेक करवाना चाहिए कि कहीं आपको किसी तरह की कोई एलर्जी तो नहीं है।