स्वाइन फ्लू से बचकर रहें, सुरक्षित रहने के लिए अपनाएं ये तरीके

इन सावधानियों को अपनाकर आप खुद को स्वाइन फ्लू से ग्रसित होने से बचा सकते हैं।

WrittenBy

Written By: akhilesh dwivedi | Published : October 12, 2018 1:01 AM IST

आजकल स्वाइन फ्लू बढ़ता लजा रहा है। जिसकी वजह रोजाना कई लोग प्रभावित हो रहे हैं। स्वाइन फ्लू एक श्वसन संक्रमण है जो इंफ्लूएंजा नामक वायरस की वजह से होता है। स्वाइन फ्लू फैलने का कारण एच1एन1 वायरस होता है जो पक्षियों और मनुष्यों से फैलने वाले फ्लू की तरह होता है। स्वाइन फ्लू के लक्षण कुछ अलग नहीं होते हैं। इसके लक्षण सामान्य फ्लू जैसे सिरदर्द, शरीर में दर्द, खांसी-जुकाम, थकावट, बुखार और गले में दर्द की तरह होते हैं। इससे खुद को बचाने के लिए कुछ सावधानियां बरतनी जरुरी होती हैं। इन सावधानियों को अपनाकर आप खुद को स्वाइन फ्लू से ग्रसित होने से बचा सकते हैं। तो आइए आपको इन सावधानियों के बारे में बताते हैं।

भीड़ वाली जगह में जाने से बचें

भीड़ वाली जगह पर जाने से स्वाइन फ्लू से ग्रसित होने की संभावना ज्यादा बढ़ जाती है। इसलिए भीड़ वाली जगह पर जाने से बचें और अगर आप जा भी रहे हैं तो मास्क पहनकर रहें।

खांसते समय मुंह पर हाथ रखें

खांसने से दूसरे व्यक्ति में कीटाणु बहुत जल्दी ट्रांसफर हो जाते हैं। स्वाइन फ्लू बहुत जल्दी फैलने वाला फ्लू है। इसलिए अगर कोई खांस रहा हो तो या आप खांस रहे हैं तो अपने मुंह पर हाथ रख लें ताकि यह इंफेक्शन किसी और को ना फैले।

ये भी पढ़ेंः इन लक्षणों से समझे कितनी गंभीर है स्वाइन फ्लू की समस्या।

मास्क पहनकर रहें

बाहर जाने पर मास्क पहनकर रखें। क्योंकि धूल-मिट्टी के साथ आप स्वाइन फ्लू के वायरस के संपर्क में आ सकते हैं। इसके लिए अच्छे मास्क का इस्तेमाल करें। अगर आपके पास मास्क नहीं है तो रुमाल को 2-3 तय करके मुंह और नाक को ढकें। इससे वायरस आपको प्रभावित नहीं करेगा।

हाथ साफ रखें

स्वाइन फ्लू के इंफेक्शन से बचने के लिए किसी भी चीज को छूने के बाद हैंड सेनिटाइजर का इस्तेमाल करें या हाथों को धो लें। इससे आपके हाथ साफ रहेंगे और वायरस के संपर्क में आने से बचेगें।

डॉक्टर से परामर्श लें

अगर आपको स्वाइन फ्लू के लक्षण दिख रहे हैं तो तुरंत डॉक्टर से परामर्श करें। स्वाइन फ्लू से ग्रसित होने पर तेज बुखार, शरीर में दर्द जैसे लक्षण दिखते हैं।अगर आपको ऐसे कोई भी लक्षण दिखें तो डॉक्टर से परामर्श करें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source