World AIDS Vaccine Day 2020: एचआईवी/एड्स से जुड़े 5 मिथक और इनसे जुड़ी सच्चाई

आज भी लोगों को एड्स रोग के बारे में सही से पता नहीं है। लोगों के मन में एचआईवी/एड्स को लेकर कई गलत धारणाएं और मिथक (Myths about AIDS) व्याप्त हैं, जिसे दूर करना बहुत जरूरी है। जानें, एड्स से जुड़े कुछ मिथकों (Myths about HIV/AIDS) के बारे में यहां...

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : May 18, 2020 1:41 PM IST

आज (18 मई) को पूरी दुनिया में 'विश्व एड्स वैक्सीन दिवस 2020' (World AIDS Vaccine Day 2020) मनाया जा रहा है। इस दिन लोगों को एचआईवी/एड्स (HIV/AIDS Awareness) जैसी जानलेवा बीमारी के प्रति जागरूकता फैलाने और लोगों को इसके प्रति शिक्षित करने के लिए कई कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। एड्स से अफ्रीका जैसे देशों में हजारों लोगों की मौत हो जाती है। इस रोग के रोकथाम के लिए वैज्ञानिक सुरक्षित और प्रभावी एचआईवी वैक्सीन खोजने में शोध कार्य में जुटे हुए हैं। आज भी लोगों को एड्स रोग के बारे में सही से पता नहीं है। लोगों के मन में एचआईवी/एड्स को लेकर कई गलत धारणाएं और मिथक (Myths about AIDS) व्याप्त हैं, जिसे दूर करना बहुत जरूरी है। जानें, एड्स से जुड़े कुछ मिथकों (Myths about HIV/AIDS) के बारे में यहां...

एचआईवी का कोई इलाज उपलब्ध नहीं

वर्तमान में, एचआईवी का कोई इलाज नहीं है। एक बार जब एचआईवी का यह वायरस आपके शरीर में प्रवेश कर जाता है, तो इसे निकाला नहीं जा सकता है। लेकिन, एंटीरेट्रोवायरल थेरेपी (ART) के जरिए प्रतिरक्षा प्रणाली पर वायरस के कारण होने वाले नुकसानों को कम किया जा सकता है। अधिकतर लोग एंटीरेट्रोवायरल थेरेपी इलाज लेते हैं, ताकि स्वस्थ रह सकें। कई अन्य दवाएं मौजूद हैं, इस संक्रमण को बढ़ने से रोकती हैं।

एचआईवी एड्स से संबंधित मिथक (Myths about HIV/AIDS)

1 कुछ लोगों को लगता है कि एचआईवी पॉजिटिव व्यक्ति के साथ बिना किसी प्रोटेक्शन के सेक्स करने से कुछ नहीं होता, पर आप गलत (Myths about HIV/AIDS in Hindi) हैं। ऐसा करना आपकी जिंदगी की सबसे भयंकर भूल साबित हो सकती है। तो सेक्स करने से पहले कंडोम और अन्य प्रोटेक्टिव उपायों को जरूर अपनाएं।

2 लोग ये भी सोचते हैं कि एचआईवी पॉजिटिव व्यक्ति को किस (Kiss) करने से फैलता है, पर ऐसा नहीं है। किस करने से नहीं, बल्कि सेक्सुअल ट्रांसमिशन से यह बीमारी जरूर फैलती है। हां, इस बात का ध्यान रखें कि जिसे आप किस कर रहे हैं, उसे मुंह में छाले (Mouth Ulcer) तो नहीं है। ऐसे में आप भी संक्रमित हो सकते हैं।

World AIDS Vaccine Day 2020: क्या है एचआईवी/एड्स के लक्षण, कारण, निदान और इलाज, जानें सबकुछ

3 एचआईवी पॉजिटिव व्यक्ति को छूने से भी यह आपको संक्रमित नहीं करता। तो आप एचआईवी पॉजिटिव व्यक्ति से बात कर सकते हैं, उसे छू भी सकते हैं। आप बेहिचक उनसे गले मिलें, हाथ मिलाएं, उनके साथ उठें-बैठें।

4 कुछ लोगों के मन में यह भी डर रहता है कि मच्छर एचआईवी पॉजिटिव व्यक्ति को काटकर किसी स्वस्थ व्यक्ति को काट ले, तो वह इंसान भी एचआईवी इंफेक्टेड हो सकता है। मच्छर, चींटी या किसी भी कीड़े के काटने से एचआईवी नहीं फैलता है। विशेषज्ञों का कहना है कि मच्छर के अंदर हर तरह के वायरस सरवाइव नहीं कर पाते हैं, इसलिए मच्छरों के काटने से आपको एचआईवी नहीं हो सकता।

5 एचआईवी व्यक्ति के कपड़े, छुरी, कांटा-चम्मच शेयर करने से नहीं फैलता है। ये लोगों का सबसे बड़ा मिथक है। एचआईवी पॉजिटिव व्यक्ति का बाथरूम या टॉयलेट इस्तेमाल करने से भी आपको यह रोग नहीं हो सकता है। एचआईवी वायरस ब्लड, लार और शरीर के फ्लुइड जैसे सिमेन से फैलता है।

Covid-19 & HIV: डब्लूएचओ ने कहा, अगले 6 महीने में पांच लाख एड्स के मरीजों की कोरोना के कारण हो सकती है मौत

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source