जानें, किन रोगों में क्या खाना चाहिए और किनसे करना चाहिए परहेज

लोग समय न होने के कारण अक्सर कुछ न कुछ ऐसा खा लेते हैं, जिससे कोई न कोई सेहत से संबंधित समस्याएं जरूर खड़ी हो जाती हैं।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : November 12, 2018 3:52 PM IST

बेतरतीब जीवनशैली से आजकल लोग कई गंभीर बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। ऐसे में अपने खानपान का विशेष ध्यान रखना चाहिए। लोग समय न होने के कारण अक्सर कुछ न कुछ ऐसा खा लेते हैं, जिससे कोई न कोई सेहत से संबंधित समस्याएं जरूर खड़ी हो जाती हैं। यदि आप भी जानना चाहते हैं कि किस बीमारी में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, तो जानें इस लेख में...

जब हो डायबिटीज तो क्या खाएं?

– हरी सब्जियां, सोया, मूंग, काला चना, ब्राउन राइस, राजमा और अंडे का सफेद वाला भाग- ये लो ग्लाइसेमिक इंडेक्सवाली चीजें हैं, जो शरीर में जाकर धीरे-धीरे ग्लूकोज में बदलती हैं।

– प्रोटीन और फाइबर से भरपूर चीजें जैसे लोबिया और स्प्राउट्स आदि खाएं।

– फलों में चेरी, स्ट्रॉबेरी, सेब, संतरा, अनार, पपीता आदि और सब्जियों में करेला, लौकी, तोरई, कद्दू, खीरा, टमाटर आदि खाएं।

जानें, किन शारीरिक समस्याओं के होने पर काजू खाने से करना चाहिए परहेज

इनसे करें परहेज

– गुड़, शक्कर, शहद, चॉकलेट, केक, पेस्ट्री आदि मीठी चीजें न खाएं।

– मैदा, सूजी, सफेद चावल, सफेद ब्रेड, नूडल्स, पिज्जा, बिस्किट्स न खाएं। ये हाई ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाली चीजे होती हैं, जो शरीर में जाकर जल्दी-जल्दी ग्लूकोज में परिवर्तित होती हैं।

- फलों में आम, चीकू, केला, अंगूर, अनानास में ज्यादा शक्कर होता है, इसलिए इन्हें न खाएं।

सर्दियों में खाएं अदरक, सेहत को होंगे कई लाभ

हार्ट अटैक में क्या खाएं?

- हरी सब्जियां, दालें, स्ट्रॉबेरी, संतरा, केला, सीताफल खूब खाएं। इनमें कैल्शियम, मैग्नीशियम और पोटैशियम होता है, जो हार्ट के लिए हेल्दी होते हैं।

– सूप, सलाद, खट्टे फल, आड़ू, सोया, नींबू पानी, काला चना, लोबिया खाना बहुत फायदेमंद होता है।

– ओमेगा 3 से भरपूर बादाम, अलसी, फिश ऑयल और अखरोट का सेवन जरूर करें।

इनसे करें परहेज

– हाई फैट डायट (मक्खन, घी, मलाई आदि) में सैचुरेटेड फैट होता है, इसलिए इनका सेवन कम करें।

– खाने में नमक की मात्रा कम रखें। टेबल सॉल्ट का इस्तेमाल बिल्कुल न करें।

– अजीनोमोटो, बेकिंग पाउडर, सॉस, अचार, पैक्ड फूड, बेकरी फूड न खाएं।

foods to avoid in different diseases 1 खुबानी, अंजीर, खजूर और किशमिश में फाइबर अधिक मात्रा में होते हैं, जो कब्ज दूर करते हैं। © Shutterstock

कब्ज में क्या खाएं?

– कब्ज होने पर बिना नमक और बटरवाले पॉपकॉर्न खाएं। कम कैलोरीवाले इस फूड आइटम में फाइबर बहुत अधिक होता है।

– आलूबुखारे में फाइबर के साथ-साथ सोर्बिटोल (विशेष तरह का कार्बोहाइड्रेट) होता है, जो कब्ज से राहत दिलाता है।

– सब्जियों की तुलना में बीन्स में दोगुना फाइबर होता है। बीन्स को सब्जी के तौर पर ही नहीं, सूप, पास्ता और पुलाव में भी डालकर खा सकते हैं।

– खुबानी, अंजीर, खजूर और किशमिश में फाइबर अधिक मात्रा में होते हैं, जो कब्ज दूर करते हैं।

– ब्रोकली, साबूत अनाज, होल ग्रेन ब्रेड, पका हुआ केला, फल और फाइबरयुक्त चीजें विशेष रूप से खानी चाहिए।

मेनोपॉज की अवस्था में इन फूड्स का सेवन करने से बचें

इनसे करें परहेज

– पनीर, आइस्क्रीम आदि डेयरी प्रोडक्ट्स दूध से बने होते हैं और दूध कब्ज बढ़ाता है।

– फैट बढ़ाने वाले स्नैक्स, विशेष रूप से पोटैटो वेफर्स, फ्रेंचफ्राइज कब्ज की समस्या और बढ़ा सकते हैं।

– बेकरी प्रोडक्ट्स जैसे कुकीज, पेस्ट्री और केक न खाएं, क्योंकि इनमें रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट्स होते हैं।

– कच्चा केला, प्याज, मूली, रेड मीट, प्रोसेस्ड फूड (व्हाइट राइस, व्हाइट ब्रेड, व्हाइट पास्ता आदि) से कब्ज बढ़ता है।

सर्दी-जुकाम में क्या खाएं?

– सेब, चीकू, पपीता, अंजीर, शहतूत, अनार, कीवी, अंगूर आदि विटामिन सी से भरपूर फल व सब्जियां खाएं।

– सब्जियों में पालक, चुकंदर, ब्रोकली, लाल शिमला मिर्च, मशरूम, शलगम और गाजर जरूर खाएं।

– गुड़ की तासीर गर्म होती है, इसलिए गुड़ से बनी हुई चीजें खाएं।

इनसे करें परहेज

– यदि आपको सर्दी-जुकाम जल्दी-जल्दी होता है, तो दही, पनीर, चीज कम खाएं। ये चीजें कफ बढ़ाती हैं। सर्दी-जुकाम सीजनल प्रॉब्लम है, तो रात को दही न खाएं।

– फ्राइड फूड, मसालेदार खाना, ठंडी चीजें, व्हाइट ब्रेड, पास्ता, नूडल्स आदि खाने से भी परहेज करें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source