सर्दियों में इन 4 कारणों से बढ़ जाता है लंग डैमेज का खतरा, कहीं आप तो नहीं कर रहे ठंड में ये गलतियां

Lung damage in winter: सर्दियों का मौसम भी कई अलग-अलग तरीकों से हमारे फेफड़ों को खराब कर देता है और उनमें कुछ गलतियां हमारी भी होती है। जानें ठंड किस प्रकार हमारs फेफड़ों को नुकसान पहुंचा सकती है।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Updated : December 7, 2023 8:31 AM IST

How winter affects your lung health: सर्दियों का मौसम स्वास्थ्य से जुड़ी कई तरह की बीमारियां लेकर आता है और जितना मौसम ठंडा होता रहता है शरीर के कई अंग प्रभावित हो जाती हैं। लेकिन कुछ अंगों का असर अन्य से ज्यादा होता है और उन्हीं में से एक फेफड़े भी हैं। सर्दियों में फेफड़ों की खास देखभाल करना जरूरी है क्योंकि सर्दियों के दिनों में ठंड का सीधा असर आपके फेफड़ों पर पर पड़ता है। खासतौर पर इसमें भी हमारे द्वारा की जाने वाली कुछ गलतियां हो सकती हैं और समय रहते अगर इन गलतियों की पहचान की जा सके तो फेफड़ों को भी डैमेज होने से रोका जा सकता है। इस लेख में हम आपको कुछ ऐसी ही चीजों के बारे में चर्चा करने वाले हैं, जो हमें बताएंगी किस प्रकार ठंड का मौसम लंग डैमेज के खतरे को बढ़ा सकता है। (Lungs health problems in winter days in hindi)

1. सूखी हवा (Dry air in winter on lungs)

सर्दियों के मौसम में सूखी हवा चलती है, जो इस मौसम में हमारे स्वास्थ्य के लिए सबसे बड़े दुश्मनों में से एख होती है। सूखी हवा यानी ड्राई एयर न सिर्फ आपकी स्किन को नुकसान पहुंचाती है, बल्कि सांस के साथ-साथ शरीर के अंदर जाकर फेफड़ों को भी नुकसान पहुंचाती है। फेफड़ों का लंबे समय तक सूखी हवा के संपर्क में रहना खांसी, घरघराहट और अन्य लंग डिजीज पैदा कर सकता है, जिससे फेफड़े क्षतिग्रस्त होने लगते हैं।

2. ठंड का संपर्क (Cold air in winter on lungs)

सर्दियों की हवा सिर्फ सूखी ही नहीं बल्कि ठंडी भी होती है और सांस के माध्यम से ये हवा सीधी फेफड़ों तक पहुंचती है। ज्यादा ठंड के संपर्क में आकर फेफड़ों में बलगम जमने लगता है या गाढ़ा होने लगता है, जिससे अन्य कई समस्याएं पैदा होने लगती हैं। पतला बलगम साथ ही साथ निकलता रहता है, जबकि गाढा बलगम जमा होकर फेफड़ों को नुकसान पहुंचाने वाली कई बीमारियां पैदा कर सकता है।

3. ज्यादा प्रदूषण (Increased air pollution in winter on lungs)

वायु प्रदूषण सीधा हमारे फेफड़ों को नुकसान पहुंचाता है और सर्दियों में एयर पॉल्यूशन काफी ज्यादा बढ़ जाता है जिससे लंग डैमेज होने का खतरा भी बढ़ जाता है। दरअसल सर्दियों में हवा धीरे चलती है, जिससे हवा में मौजूद प्रदूषण के कण भी लंबे समय तक हवा में ही रहते हैं, जो हमारे फेफड़ों के लिए नुकसानदायक है।

4. खराब डाइट (Unhealthy diet in winter on lungs)

सर्दियों में ना चाहते हुए भी हमारे लंग्स डैमेज होने के रिस्क में आ जाते हैं और कुछ खतरा सर्दियों के अनुसार डाइट में उचित बदलाव न करने के कारण भी होता है। सर्दियों में हमें ऐसे फूड्स का सेवन करना चाहिए, जो आपको हेल्दी रखने में मदद करेंगे। इम्यून सिस्टम को बढ़ाने वाले फूड्स को अपनी डाइट में शामिल करें, जिससे खतरे को कुछ हद तक कम किया जा सकता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source