Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

इन 4 कारणों से आपको नहीं मिल रहा Vitamin D सप्लीमेंट का पूरा फायदा, जानिए विटामिन डी की कमी को कैसे पूरा करें

Vitamin d supplements not working: अधिकांश लोगों में विटामिन डी की कमी पाई जाती है। कई बार इसके सप्लीमेंट लेने का भी पूरा फायदा आपको नहीं मिल पाता है। क्योंकि आप जाने-अनजाने में कुछ ऐसी गलतियां कर देते हैं।

इन 4 कारणों से आपको नहीं मिल रहा Vitamin D सप्लीमेंट का पूरा फायदा, जानिए विटामिन डी की कमी को कैसे पूरा करें
Excessive use of vitamin D may cause calcium deposits, which are unsuitable for your liver. A balanced amount of vitamin D is essential for your bones, but you should take it from natural sources like sunlight, mushrooms, etc. Try to avoid the use of supplements.

Written by Atul Modi |Updated : May 12, 2024 8:01 PM IST

विटामिन डी आपको हेल्दी रखने में बड़ा मददगार है। यह आपकी फिजिकल और मेंटल दोनों हेल्थ के लिए फायदेमंद है। यह पावरफुल विटामिन हड्डियों को मजबूती देने के साथ ही आपकी इम्यूनिटी को भी बूस्ट करता है। इतना ही नहीं यह स्ट्रेस बस्टर है, जो आपकी टेंशन और डिप्रेशन को कम करने में मददगार बनता है। इससे आपका मूड अच्छा रहता है। हालांकि अधिकांश लोगों में विटामिन डी की कमी (Vitamin D Deficiency) पाई जाती है। कई बार इसके सप्लीमेंट लेने का भी पूरा फायदा आपको नहीं मिल पाता है। क्योंकि आप जाने-अनजाने में कुछ ऐसी गलतियां कर देते हैं, जिससे ​शरीर ठीक से विटामिन डी को अवशोषित नहीं कर पाता है। अगर आप भी ऐसी गलतियां कर रहे हैं तो आज ही संभलने की जरूरत है।

विटामिन डी सप्‍लीमेंट काम क्‍यों नही कर रहा है - (Why Vitamin D Supplements Don't Work in Hindi)

असर के लिए जरूरी है सूरज की रोशनी

सूरज की रोशनी विटामिन डी का प्रमुख सोर्स है। लेकिन अगर आप ये सोच रहे हैं कि सिर्फ सप्लीमेंट खाकर ही आप विटामिन डी की कमी को दूर कर लेंगे तो आप गलत हैं। जब आप सूरज की रोशनी में आते हैं तब विटामिन डी सिंथेसिस शुरू होता है। जो लोग धूप में बहुत कम जाते हैं या ऐसे क्षेत्रों में रहते हैं, जहां धूप कम आती है ऐसे लोगों में विटामिन डी सप्लीमेंट लेने के बावजूद इसकी कमी हो सकती है।

मैग्नीशियम की कमी है खतरनाक

विटामिन डी और मैग्नीशियम के बीच गहरा कनेक्शन है। शरीर में विटामिन डी मेटाबॉलिज्म और एक्टिवेशन के लिए मैग्नीशियम जरूरी है। लेकिन जब बॉडी में मैग्नीशियम का लेवल कम होता है तो यह विटामिन डी के कन्वर्जन को बाधित कर देता है। ऐसे में सप्लीमेंट भी असर नहीं दिखा पाते। अगर आप विटामिन डी सप्लीमेंट ले रहे हैं तो मैग्नीशियम रिच फूड जैस-पालक, साबुत अनाज, नट्स आदि का भी भरपूर सेवन करें।

Also Read

More News

हेल्दी फैट भी है जरूरी

अगर आप विटामिन डी सप्लीमेंट ले रहे हैं तो उसके साथ हेल्दी फैट लेना बहुत जरूरी है। इससे विटामिन डी का अवशोषण बढ़ता है। दरअसल, विटामिन डी फैट सॉल्युबल विटामिन है। ऐसे में हेल्दी फैट इसके लिए जरूरी है। अलसी सीड्स, ओमेगा -3 फैटी एसिड, चिया सीड्स, डार्क चॉकलेट, अंडे, फैटी फिश आदि हेल्दी फैट के ऑप्शन हैं। इनके नियमित सेवन से आपकी सेहत को कई फायदे भी होंगे।

विटामिन डी की दुश्मन हैं ये बीमारियां

विटामिन डी अवशोषण के लिए आपका डाइजेशन ठीक होना बहुत जरूरी है। अगर आप क्रोहन डिजीज, सीलिएक डिजीज, आंतों में सूजन आदि से पीड़ित हैं तो विटामिन डी सप्लीमेंट अपना पूरा असर नहीं दिखा पाएगा। ऐसे में आपको तुरंत अपना इलाज करवाना चाहिए। डॉक्टर की सलाह के बाद ही विटामिन डी सप्लीमेंट का उपयोग करना चाहिए।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

(डिस्क्लेमर: हमारे लेखों में साझा की गई जानकारी केवल इंफॉर्मेशनल उद्देश्यों से शेयर की जा रही है इन्हें डॉक्टर की सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। किसी भी बीमारी या विशिष्ट हेल्थ कंडीशन के लिए स्पेशलिस्ट से परामर्श लेना अनिवार्य होना चाहिए। डॉक्टर/एक्सपर्ट की सलाह के आधार पर ही इलाज की प्रक्रिया शुरु की जानी चाहिए।)

About the Author

... Read More