
... Read More
Written By: Atul Modi | Published : May 18, 2022 7:54 PM IST
उत्तर भारत समेत देश के विभिन्न हिस्सों में तापमान बढ़ने से गर्मी का प्रकोप बढ़ गया है। तेज गर्म हवाएं ना सिर्फ लोगों को बीमार कर रही हैं बल्कि जानलेवा भी साबित हो रही हैं। स्थिति यह है कि इन दिनों दिल्ली एनसीआर के कई क्षेत्रों में तापमान 50 डिग्री के करीब पहुंच गया है। हीटवेव के कारण अस्पतालों में भी भीड़ देखने को मिल रही है। इससे बचने के लिए एक्सपर्ट भी लोगों को सलाह दे रहे हैं; कुछ एक्सपर्ट का कहना है कि अगर आप हीटवेव अथवा लू से बचना चाहते हैं शरीर में पानी की कमी ना होने दें यानी पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं। हालांकि इसके साथ ही वह इस बात को लेकर भी जागरूक कर रहे हैं कि लू से बचने के लिए अत्यधिक पानी पीना हानिकारक भी हो सकता है, यह आपकी किडनी को नुकसान पहुंचा सकता है। ऐसे में आपके पास सटीक जानकारी होना बहुत आवश्यक है।
मुंबई के वॉकहार्डट अस्पताल में कंसल्टेंट डॉ. हनी सावला का कहना है कि, इस समय खुद को हाइड्रेटेड रखना जरूरी है लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि आप ओवर हाइड्रेशन कर लेंगे। अगर आप घर के अंदर रहते हैं तो दिन में 12 ग्लास पानी पीना पर्याप्त होता है। अगर काम की वजह से आपको बाहर रहना पड़ रहा है तो केवल प्यास लगने पर ही पानी पीएं। चाहें तो एक एक्स्ट्रा लीटर पानी पी सकते हैं। इसके आलावा, अगर व्यक्ति को किडनी या दिल से संबंधी बीमारी है तो उसे दिन में 8 से 10 गिलास पानी पीने से पहले डॉक्टर से राय जरूर लेनी चाहिए। आपको पानी कितना पीना चाहिए, यह आपकी सेहत, उम्र और अंगों की स्थिति पर निर्भर करता है। इसलिए ऐसे लोगों को अपने कंसल्टेंट से पहले राय जरूर ले लेनी चाहिए। बहुत से मामलों में दिल और किडनी जैसे क्रोनिक रोगों में डॉक्टर एक लीटर से ज्यादा तरल पदार्थ लेने से मना करते हैं।
डॉक्टर हनी कहती हैं कि, ऐसे मरीजों में एक गिलास ज्यादा पानी पीने से भी किडनी पर एक्स्ट्रा प्रेशर पड़ सकता है जिसके ऑर्गन ज्यादा पानी को फ्लश कर पाने में असमर्थ होंगे। इससे वॉटर रिटेंशन, पैरों में सूजन, हाथों और फेफड़ों के आसपास सूजन या सांस न आ पाने जैसी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। ज्यादा पानी पीने का एक और नुकसान यह है कि ओवर हाइड्रेशन के कारण इलेक्ट्रो लाइट में असंतुलन पैदा हो जाता है। नींबू पानी पीना एक अच्छा ऑप्शन है लेकिन अगर डायबिटीज के मरीज हैं तो आपको खान पान का ध्यान रखना चाहिए।
डॉक्टर हनी कहती हैं कि, इस मौसम में हम सब ही गर्मी से बहुत परेशान हैं और बाहर चल रही लू से हमारे शरीर को कई तरह का खतरे हैं। हमें कई सारी शारीरिक समस्याएं इस बढ़ते तापमान में हो सकती है। इस समय हीट स्ट्रोक का सबसे ज्यादा खतरा बना रहता है लेकिन अगर आप हीट स्ट्रोक से खुद को बचाना चाहते हैं तो आप कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है।