डेंगू के बढ़ते प्रकोप के बीच जानें, मच्‍छर कैसे करते हैं आप पर हमला

मॉनसून में डेंगू का प्रकोप जारी है। कई जगहों पर इसे महामारी घोषित किया गया है, साथ ही इससे बचने को व्‍यापक अभियान भी जारी है। पर जरूरी है यह जानना कि आखिर मच्‍छर कैसे अपना शिकार चुनते हैं-

WrittenBy

Written By: Yogita Yadav | Published : August 9, 2019 11:14 AM IST

बांग्लादेश में डेंगू का प्रकोप (Dengue outbreak) जारी है। यहां डेंगू फीवर से हजारों लोग गस्‍त हो गए हैं। अब तक डेंगू के कारण 23 लोगों की मौत (Dengue outbreak) हो चुकी है। जनवरी से अब तक वहां लगभग 30,000 लोगों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। पिछले एक हफ्ते में ही 2,000 से ज्‍यादा रोगी अस्‍पतालों में दाखिल हो चुके हैं। हालांकि माना जा रहा है कि वास्‍तविक आंकड़े सरकारी आंकड़ों से कही अधिक हैं।

मॉनसून में फैलता है डेंगू

डेंगू हर साल मॉनसून में फैलता है। अतिरिक्‍त नमी और अतिरिक्‍त पानी इकट्ठा होने के कारण इस मौसम में मच्‍छरों को प्रजनन का माहौल मिलता है। इसलिए कहा जाता है कि डेंगू से बचने के लिए यह जरूरी है कि मच्‍छरों से बचा जाए। पर क्‍या आप जानते हैं कि मच्‍छर किस तरह अपने शिकार की ओर आकर्षित होते हैं।

गहरे रंग के कपड़ों से पहचानते हैं मच्‍छर

मच्‍छर अपने शिकार की पहचान उसके कपड़ों के रंग से करते हैं। अगर आपने गहरे रंग के कपड़े पहने हैं तो मच्‍छर आपको तुरंत पहचान लेंगे। फ्लोरिडा विश्वविद्यालय के एंटोमोलॉजिस्ट के अनुसार, मच्छर लोगों को दिन में खोजने के लिए अपनी दृष्टि पर भरोसा करते हैं। अगर आप काला, नेवी ब्लू, नीला और लाल रंग जैसे गहरे कपड़े पहनते है तो मच्छरों के लिए आपको खोजना और भी ज्यादा आसान बना सकता है।

ये चीजें हैं मच्‍छरों को पसंद

मॉनसून में जब आप पसीने में तर बतर होते हैं तब मच्‍छर आपकी ओर ज्‍यादा आकर्षित होते हैं। असल में मच्छर इंसानों में कई यौगिकों का भी पता लगा सकते हैं, जिसमें लैक्टिक एसिड, यूरिक एसिड और अमोनिया शामिल हैं। शरीर का तापमान बढ़ने पर शरीर से पसीना निकलता है। इससे मच्छर आपके शरीर के बाहरी अंग जैसे पैर, टखने, कलाई और हाथ का आसानी से पता लगा लेते है।

फि‍लीपींस में 622 की मौत के बाद डेंगू महामारी घोषित, रहें सावधान!

घर में ही मौजूद है डेंगू से बचने के उपाय

डेंगू फैलने से पहले जानें उसे रोकने में नीम के औषधीय गुण

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source