Marijuana: शरीर पर कितने दिनों तक रहता है मरिजुआना का असर, जानें इसे जल्द शरीर से बाहर निकालने के लिए टिप्स

अल्होकल जैसी चीज़ों का सेवन करने के बाद उनका असर कुछ घंटों बाद खत्म हो जाता है। लेकिन मरिजुआना, शरीर में ज़्यादा समय तक रहता है। इसका असर कुछ घंटों से लेकर कई दिनों तक भी हो सकता है।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : February 7, 2020 6:47 PM IST

Marijuana in body system: मरिजुआना (Marijuana) यानि भांग नशा करने के लिए इस्तेमाल की जाती है। इसमें, मौजूद टेट्राहाइड्रोकैन्नाबिनॉल (Tetrahydrocannabinol) केमिकल की वजह से लोगों को नशा हो जाता है। इसका असर कुछ घंटों से लेकर कई दिनों तक भी हो सकता है। हालांकि,  इसके लिए भी खास कारण होते हैं। शरीर में मरिजुआना के असर की अवधि (Marijuana in body system) कई पहलूओं पर निर्भर करती है। जैसे,

  • मात्रा और कितने समय बाद व्यक्ति मरिजुआना का सेवन करता है।
  • किसी व्यक्ति के शरीर में कितना फैट है।
  • स्मोकिंग की आदत।

कई दिनों तक शरीर में पड़ा रहता है मरिजुआना (Marijuana in body system):

अल्होकल जैसी चीज़ों का सेवन करने के बाद उनका असर कुछ घंटों बाद खत्म हो जाता है। लेकिन मरिजुआना, शरीर में ज़्यादा समय तक रहता है। हालांकि,  ड्रग टेस्ट करने पर शरीर में मरिजुआना की स्थिति का पता लग सकता है। लेकिन, यूरीन, खून और बालों की मदद से शरीर में इसकी स्थिति का पता कुछ दिनों बाद ही चलता है। इसी तरह लार की मदद से मरिजुआना (Marijuana in body system) के सेवन करने की जानकारी भी कुछ घंटों तक ही मिल सकती है। दरअसल, इसके पीछे शरीर की वह प्रक्रियाएं हैं। जिनकी मदद से वह मरिजुआना का इस्तेमाल करती है।

Side Effects of Addiction: नशा या एडिक्शन से आपकी सेहत में होते हैं ये 4 बड़े बदलाव

मरिजुआना को शरीर से बाहर निकालने के लिए टिप्स:

  • पानी पीने से टीएसएस का असर कम हो जाता है। इसीलिए, डिहाइड्रेशन से बचें। ढेर सारा पानी पीएं।
  • एक्सरसाइज़ करने से भी शरीर को मरिजुआना के केमिकल्स को मेटाबॉलिज़ करने में सहायता होती है। लेकिन, ड्रग टेस्ट से पहले एक्सरसाइज़ करने के बारे में किसी एक्सपर्ट से राय-मशविरा ज़रूर करें।

Hangover home remedies: पार्टी में लेते हैं अल्कोहल तो, अगली सुबह ज़रूर पीएं नमक-शक्कर और नींबू का घोल, हैंगओवर से जल्द मिलेगी राहत

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source