Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

इन 6 तरीकों से आपके लिए घातक साबित हो सकता है अकेलापन

यंग ऐज के लड़के लड़कियां जब अकेलेपन के दौर से गुज़रते हैं तो उनमें कार्डियोवैस्कुलर बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है!

इन 6 तरीकों से आपके लिए घातक साबित हो सकता है अकेलापन

Written by Editorial Team |Published : September 20, 2017 5:54 PM IST

स्वस्थ रहने के लिए सिर्फ खानपान ही ज़रूरी नहीं है बल्कि आपके आस पास अच्छे लोग भी होने चाहिए जिनसे आपसे रिश्ते बेहतर हों। आस पास अच्छे दोस्त रहने से आप किसी भी मुसीबत में पड़ने पर अकेला महसूस नहीं करते हैं और आसानी से इन चीजों से उबर जाते हैं। खुश रहने के लिए सोशल लाइफ का होना भी बहुत ज़रूरी है और इसलिए हम लोगों को बचपन से यह सिखाया जाता है कि हम अच्छे दोस्त बनाएं।

आज के समय में कई लोग अलग अलग कारणों की वजह से अकेलेपन के शिकार है। किसी का अपने पार्टनर से ब्रेकअप हो गया है तो कोई अपनी जॉब की वजह से बिल्कुल अकेला पड़ गया है। आपको बता दें कि अकेलापन भी एक बीमारी की तरह है और इसका बहुत बुरा असर आपकी सेहत पर पड़ता है। इस आर्टिकल में हम आपको अकेलेपन से होने वाली कुछ प्रमुख समस्याओं के बारे में बता रहे हैं।

डिप्रेशन : डिप्रेशन अकेलेपन से होने वाली सबसे मुख्य बीमारी है। शोध के अनुसार अकेलेपन के शिकार अधिकतर लोगों को डिप्रेशन होने का खतरा बहुत ज्यादा रहता है और यह खतरा उनकी उम्र पर भी निर्भर करता है। अकेलेपन के कारण लोगों का आत्मविश्वास कमजोर पड़ने लगता है और वे बेवजह गुस्सा होने लगते हैं।

Also Read

More News

नींद में दिक्कत : लम्बे समय तक अकेले रहने से नींद से जुड़ी दिक्कतें होने लगती हैं और आगे चलकर लोग अनिद्रा जैसी बीमारियों की चपेट में आ जाते हैं। नींद पूरी ना होने से शरीर के हार्मोन  पर बुरा असर पड़ता है और मसल्स का ग्रोथ रूक जाता है।

डिमेंशिया : यह समस्या उम्रदराज लोगों को ज्यादा होती है जब उनके बच्चे उन्हें अकेला छोड़ देते हैं। अधिक उम्र में लोग जब अकेलेपन के शिकार होते हैं तो उनकी याददाश्त कमजोर पड़ने लगती हैं। धीरे धीरे ये लोग अल्जाइमर या डिमेंसिया जैसी गंभीर बीमारियों की चपेट में आ जाते हैं।

कार्डियोवैस्कुलर बीमारियां : यंग लड़के लड़कियां जब अकेलेपन के दौर से गुजरते हैं तो उनमें कार्डियोवैस्कुलर बीमारियां होने का खतरा बहुत ज्यादा रहता है। लम्बे समय तक इसी हालत में रहने पर वे मोटापे और ब्लड प्रेशर के मरीज हो जाते हैं।

मरने का ज्यादा खतरा : अकेलेपन से कई बीमारियां तो होने ही लगती हैं और कई शोधों में यह बताया जा चुका है कि अकेलेपन के कारण मरने वालों की संख्या काफी तेजी से बढ़ रही है। ऐसे लोग समाज से बिल्कुल अलग थलग पड़ जाते हैं और वे सिगरेट शराब का सेवन ज्यादा करने लगते हैं जिस वजह से उनके मरने की सम्भावना भी काफी बढ़ जाती है।

मानसिक रोग : अकेलेपन में लम्बे समय तक रहने से लोग सिर्फ शारीरिक बीमारियों से ही पीड़ित नहीं होते हैं बल्कि वे मानसिक रूप से भी बीमार पड़ जाते हैं। कई रिसर्च के अनुसार बहुत दिनों तक अकेले रहने से लोग सायकोसिस जैसी गंभीर मानसिक बीमारियों की चपेट में आ जाते हैं।

Read this in English

अनुवादक: Anoop Singh

चित्र स्रोत: Shutterstock

संदर्भ: 1. Nolen-Hoeksema, S., & Ahrens, C. (2002). Age differences and similarities in the correlates of depressive symptoms. Psychology and aging, 17(1), 116.

2. Cacioppo, J. T., Hawkley, L. C., Ernst, J. M., Burleson, M., Berntson, G. G., Nouriani, B., & Spiegel, D. (2006). Loneliness within a nomological net: An evolutionary perspective. Journal of research in personality, 40(6), 1054-1085. depression ke saath

3. Cornwell, E. Y., & Waite, L. J. (2009). Social Disconnectedness, Perceived Isolation, and Health among Older Adults∗. Journal of health and social behavior, 50(1), 31-48.

4. Hawkley, L. C., & Cacioppo, J. T. (2003). Loneliness and pathways to disease. Brain, behavior, and immunity, 17(1), 98-105.

5. Wilson, R. S., Krueger, K. R., Arnold, S. E., Schneider, J. A., Kelly, J. F., Barnes, L. L., … & Bennett, D. A. (2007). Loneliness and risk of Alzheimer disease. Archives of general psychiatry, 64(2), 234-240.

6. Frankl, V. (2000). Loneliness and isolation: Modern health risks. Pfizer Journal, 4(4).

7. Holt-Lunstad, J., Smith, T. B., & Layton, J. B. (2010). Social relationships and mortality risk: a meta-analytic review. PLoS medicine, 7(7), e1000316.

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

8.7. Hawkley, L. C., & Cacioppo, J. T. (2010). Loneliness Matters: A Theoretical and Empirical Review of Consequences and Mechanisms. Annals of Behavioral Medicine : A Publication of the Society of Behavioral Medicine, 40(2), 10.1007/s12160–010–9210–8. http://doi.org/10.1007/s12160-010-9210-8

About the Author

... Read More